A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. वाशिंगटन में आर्मी बेस के ऊपर दिखे अज्ञात ड्रोन, यहीं रहते हैं विदेश और रक्षा मंत्री, टेंशन में अमेरिकी अधिकारी

वाशिंगटन में आर्मी बेस के ऊपर दिखे अज्ञात ड्रोन, यहीं रहते हैं विदेश और रक्षा मंत्री, टेंशन में अमेरिकी अधिकारी

ईरान से जारी भीषण जंग के बीच वाशिंगटन में आर्मी बेस के ऊपर अज्ञात ड्रोन दिखाई दिए हैें। ये मामला चौंकाने वाला इसलिए भी है क्योंकि, यहीं पर अमेरिका के मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं।

us military base drones scene- India TV Hindi
Image Source : AP/PTI वाशिंगटन में दिखे अज्ञात ड्रोन। (फाइल फोटो)

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग भीषण हो गई है। क्षेत्र में जंग हर दिन खतरनाक होती जा रही है। अमेरिका ने ईरान में हजारों जगहों को तबाह कर दिया है तो वहीं ईरान ने भी खाड़ी के कई देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों पर भीषण हमले किए हैं। इस भीषण जंग के बीच अमेरिका के वाशिंगटन से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में आर्मी बेस के ऊपर अज्ञात ड्रोन देखें गए हैं जिस कारण अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला?

वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, इस स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए तीन लोगों ने बताया- "अमेरिकी अधिकारियों ने वाशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर अज्ञात ड्रोन का पता लगाया, जहां विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं। दो लोगों ने कहा कि अधिकारी अब तक इस बात पर पुष्टि नहीं कर पाए हैं कि ये ड्रोन कहां से आए हैं।"

सेना द्वारा अलर्ट बढ़ाया गया

संवेदनशील सुरक्षा मामलों पर चर्चा करने के लिए एक वरिष्ठ प्रशासन अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा- "अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले के कारण अलर्ट बढ़ाया गया है। इस कारण सेना की ओर से संभावित खतरों पर अधिक बारीकी से नजर रखी जा रही है। अधिकारी ने बताया कि बीते 10 दिनों से एक ही रात में फोर्ट लेस्ली जे. मैकनेयर के ऊपर कई ड्रोन देखे गए हैं। इसके बाद वहां सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं। घटना पर प्रतिक्रिया देने के तरीके पर चर्चा के लिए व्हाइट हाउस में एक बैठक भी बुलाई गई है।"

आपको बता दें कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग और तेज होती जा रही है। ईरान ने खाड़ी के देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से भीषण हमले किए हैं। इन हमलों में कई सैनिकों की मौत हो गई है और बड़ी संख्या में सैनिक घायल भी हुए हैं।

ये भी पढ़ें- 'ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर अब हमला नहीं करेगा इजरायल', अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान

Latest World News