1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अब अमेरिका में भी बंटने लगी 'चुनावी रेवड़ी', ट्रंप ने जनता के लिए किया 5 हजार डॉलर का खास ऐलान

अब अमेरिका में भी बंटने लगी 'चुनावी रेवड़ी', ट्रंप ने जनता के लिए किया 5 हजार डॉलर का खास ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर रिपब्लिकन पार्टी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव और सीनेट दोनों में जीतती है तो हर व्यस्क नागरिक को 5 हजार डॉलर मिलेंगे। उन्होंने इसे ‘ट्रंप डिविडेंड’ नाम दिया है।

donald trump election 5000 dollars promise- India TV Hindi
Image Source : AP डोनाल्ड ट्रंप ने युवाओं से किया बड़ा वादा।

ईरान से जंग के बीच अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन (मध्यावधि चुनाव) होने जा रहे हैं। इस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को जीत हासिल करवाने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान कर दिया है। ट्रंप ने ऐलान किया है कि मिडटर्म इलेक्शन में रिपब्लिकन पार्टी को जिताने पर हर अमेरिकी वयस्क को पांच हजार डॉलर मिलेंगे। यानी भारतीय करेंसी की बात करें तो करीब 5 लाख रुपये हर अमेरिकी व्यस्क नागरिक को दिए जाएंगे। ट्रंप ने इसे 'ट्रंप डिविडेंड' नाम दिया है।

ट्रंप ने क्या ऐलान किया?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगर 2026 में रिपब्लिकन पार्टी सीनेट और हाउस पर अपना कब्जा बनाए रखती है, तो वे हर वयस्क अमेरिकी नागरिक को 5000 डॉलर का डिविडेंड देंगे। ट्रंप ने कहा कि ये रकम अमेरिका की ‘आर्थिक ताकत और सफलता’ की वजह से दी जाएगी। ट्रंप ने डैलस में RNC मिडटर्म कन्वेंशन में एक सभा को संबोधित करते हुए ये बात कही है।

ट्रंप ने कहा- "मैं आपसे वादा करता हूं अगर रिपब्लिकन पार्टी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और US सीनेट दोनों में जीत हासिल करती है तो हमारी जबरदस्त आर्थिक ताकत और सफलता के कारण, मैं अमेरिका के हर नागरिक को 5000 डॉलर दूंगा। अगर रिपब्लिकन जीतते हैं तो आप हमारे साथ जीतेंगे और आपको 5000 डॉलर मिलेंगे।"

चुनाव के बाद युद्ध खत्म हो जाएगा- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान युद्ध की वजह से तेल के दाम नीचे आने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि तेल की कीमतों में गिरावट अमेरिकी मिड टर्म इलेक्शन के बाद ही कम होंगे। इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि ईरान चाहता है कि अमेरिका में कमजोर लोगों का ग्रुप आ जाए और उन्हें (ईरान) को अकेला छोड़ दिया जाए और उन्हें अपने परमाणु हथियार रखने दिए जाएं। ट्रंप ने ये भी दावा किया है कि चुनाव के कुछ ही दिन बाद युद्ध खत्म हो जाएगा। ट्रंप ने कहा कि ईरान चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा- "मुझे लगता है कि चुनाव के तुरंत बाद युद्ध खत्म हो जाएगा, क्योंकि ईरान अब ज्यादा देर तक नहीं टिक सकता।"

ये भी पढ़ें- ट्रंप का नया आइडिया! 'न्यू मैक्सिको' का नाम बदलकर करेंगे 'न्यू अमेरिका'? पोस्ट से मची हलचल

अमेरिका ने ईरान के 5 तेल टैंकरों को किया तबाह, IRGC के हमलों के जवाब में की कार्रवाई

 

 

Latest World News