1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने यूक्रेन को दिया डबल झटका! मस्क की कंपनी ने कम कर दी इंटरनेट की स्पीड, मिलिट्री-ग्रेड सैटेलाइट टर्मिनल हुई ठप

अमेरिका ने यूक्रेन को दिया डबल झटका! मस्क की कंपनी ने कम कर दी इंटरनेट की स्पीड, मिलिट्री-ग्रेड सैटेलाइट टर्मिनल हुई ठप

रूस से युद्ध लड़ रहे यूक्रेन को अमेरिका ने एक के बाद एक दो बड़े झटके दे दिए हैं। अमेरिका ने पहले रूस से डीजल की डील की और अब एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने यूक्रेन में इंटरनेट की स्पीड एकदम कम कर दी है। इससे मिलिट्री-ग्रेड सैटेलाइट टर्मिनल ठप हो गए हैं।

US Russia oil deal- India TV Hindi
Image Source : AP (फाइल फोटो) ट्रंप और मस्क की कंपनी के फैसलों से यूक्रेन मुश्किल में है।

अमेरिका ने यूक्रेन को डबल झटका दे दिया है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को बीच मझधार में छोड़कर रूस के साथ डील कर ली है। अमेरिका ने खुद रूस से तेल खरीदने का ऐलान कर दिया है। अभी तक अमेरिका कहता था कि जो देश रूस से ऑयल खरीदते हैं, वो एक तरह से यूक्रेन के खिलाफ रूस को युद्ध में फंडिंग करते हैं। लेकिन अब खरीददारों की लिस्ट में अमेरिका खुद शामिल हो गया है।

स्टारलिंक ने यूक्रेन में कम कर दी इंटरनेट की स्पीड

यूक्रेन को दूसरा झटका एलन मस्क ने दिया है। एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने यूक्रेन में इंटरनेट स्पीड को एकदम कम कर दिया है। इंटरनेट स्पीड कम होने से यूक्रेन युद्ध में बेहद कमजोर हो गया है। इंटरनेट स्पीड कम होने से मिलिट्री-ग्रेड सैटेलाइट टर्मिनल ठप हो गए हैं। इनका इस्तेमाल यूक्रेनी ड्रोन को हमले के लिए गाइड करने और एयर डिफेंस सिस्टम में होता है। मिलिट्री-ग्रेड सैटेलाइट टर्मिनल ठप पड़ने से यूक्रेन के लिए रूस के अंदर ड्रोन हमले करना और रूसी ड्रोन हमलों को रोकना दोनों मुश्किल हो गया है। अब यूक्रेन ना रूस पर हमला कर सकता है, ना खुद पर होने वाले हमले रोक सकता है।

अमेरिका की इस गद्दारी से तबाह होंगी हजारों जिंदगियां

हालांकि, जब जेलेंस्की ने इसकी शिकायत एलन मस्क से की तो उन्होंने साफ-साफ कह दिया कि SpaceX की मिलिट्री सैटेलाइट सर्विस 'स्टारशील्ड' पर उन्होंने नहीं बल्कि अमेरिका के प्रेसिडेंट ने लगाई है। ये उनके ही अधिकार क्षेत्र में आता है। अमेरिका के इस धोखे से जेलेंस्की भड़के हुए हैं, लेकिन वो कुछ कर नहीं सकते। जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिका की इस गद्दारी से हजारों जिंदगियां तबाह होंगी। ट्रंप ये जानते हैं, इसके बावजूद उन्होंने ये फैसला लिया है।

ये सच में बहुत बड़ा धोखा है- जेलेंस्की

जेलेंस्की ने कहा कि ये सच में बहुत बड़ा धोखा है। ये बहुत मुश्किल समय है। वो यूक्रेन को बचाना चाहते हैं, लेकिन इंटरनेट को एक तरह से बंद कर दिया गया है। ये समझना मुश्किल है कि वो ऐसा फैसला कैसे कर सकते हैं। ये बहुत बड़ी गलती है। इससे हजारों लोगों को बड़ा नुकसान होगा।

दूसरों पर टैरिफ लगाकर खुद रूस से तेल खरीद रहे ट्रंप

सारी दुनिया हैरान है कि जिन जेलेंस्की को और यूक्रेन को ट्रंप लगातार सपोर्ट कर रहे थे, अमेरिका अचानक उनके खिलाफ हो गया है। जिस रूस से तेल खरीदने के कारण, ट्रंप भारत और चीन जैसे मुल्कों से नाराज हो गए थे, टैरिफ लगा दिया था, अब उसी रूस से ट्रंप खुशी-खुशी तेल खरीद रहे हैं। अमेरिका ने अपनी बातों से इतनी जल्दी-जल्दी पलटने वाला लीडर पहले कभी नहीं देखा। जान लें कि ट्रंप से डीजल की डील के बाद रूस ने यूक्रेन पर बड़ा हवाई हमला किया था, जिसमें 20 लोगों के मार डालने का दावा किया गया था।

ये भी पढ़ें- 'यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुन लेना चाहिए', ट्रंप ने जेलेंस्की पर बोला सीधा हमला, वजह भी बताई

Latest World News