A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप के सभ्यता खत्म करने की धमकी के बाद व्हाइट हाउस ने कहा- "ईरान में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर विचार नहीं कर रहे"

ट्रंप के सभ्यता खत्म करने की धमकी के बाद व्हाइट हाउस ने कहा- "ईरान में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर विचार नहीं कर रहे"

ईरान को ट्रंप द्वारा दी गई सभ्यता को खत्म करने वाली धमकी के कुछ ही देर बाद व्हाइट हाउस का बयान सामने आया है, जिसमें उसने इस बात से इनकार किया है कि अमेरिका किसी तरह से परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर विचार कर रहा है।

White House- India TV Hindi
Image Source : AP व्हाइट हाउस

वाशिंगटन: अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच व्हाइट हाउस का बड़ा बयान सामने आया है। व्हाइट हाउस ने ईरान में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर विचार करने से इनकार किया है।

ट्रंप ने डेडलाइन बदलने की बात कही

इस बीच ट्रंप की तरफ से एक बयान ये भी सामने आया कि अगर आज बातचीत (अमेरिका और ईरान के बीच) आगे बढ़ती है और कोई ठोस नतीजा निकलता है, तो समय सीमा बदल सकती है। ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया को बताया कि समय सीमा समाप्त होने के बाद वाशिंगटन ईरान पर अपनी स्थापित योजनाओं के साथ आगे बढ़ेगा।

वहीं सरकारी अखबार तेहरान टाइम्स ने कहा है कि अमेरिका के साथ बातचीत के राजनयिक और अप्रत्यक्ष चैनल बंद नहीं हुए हैं।

हालही ट्रंप ने दी थी पूरी सभ्यता को खत्म करने की धमकी

व्हाइट हाउस का ये बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब कुछ देर पहले ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर धमकी वाले अंदाज में कहा था कि आज रात एक सभ्यता की मौत होने जा रही है।

ट्रंप ने कहा था, "आज रात एक पूरी सभ्यता हमेशा के लिए खत्म हो सकती है, जिसे दोबारा कभी बहाल नहीं किया जा सकेगा। मैं बिल्कुल नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन दुर्भाग्य से यह संभव है। फिर भी, अब जब सत्ता पूरी तरह बदल चुकी है और उस पर कम कट्टरपंथी, ज्यादा समझदार और होशियार लोग काबिज हैं, तो हो सकता है कुछ क्रांतिकारी और बेहद अच्छा हो जाए। कौन जानता है? आज रात हम दुनिया के सबसे लंबे और जटिल इतिहास के उन दुर्लभ पलों में से एक को देखने जा रहे हैं। 47 साल तक चली ज़बरदस्ती, भ्रष्टाचार और मौत का सिलसिला आखिरकार खत्म होने वाला है। ईश्वर ईरान के महान लोगों की रक्षा करें।"

कनाडा के प्रधानमंत्री का भी सामने आया बयान

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, "कनाडा, ईरान संघर्ष में शामिल सभी पक्षों से अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सम्मान करने की अपेक्षा करता है। इसका अर्थ है नागरिकों या नागरिक आधारभूत संरचनाओं को निशाना न बनाया जाए।

Latest World News