1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ईरान से जंग में अमेरिका ने अब तक कितनी रकम फूंक डाली? युद्ध मंत्री ने बताया आंकड़ा

ईरान से जंग में अमेरिका ने अब तक कितनी रकम फूंक डाली? युद्ध मंत्री ने बताया आंकड़ा

ईरान से जंग में अमेरिका ने अब तक कितनी रकम फूंक डाली? युद्ध मंत्री ने बताया आंकड़ा

US Vs iran war cost- India TV Hindi
Image Source : AP अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी। (फाइल फोटो)

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच भीषण जंग लगातार जारी है। अमेरिका के सेंट्रल कमान (CENTCOM) ने जानकारी  दी है कि अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पर नियंत्रण के लिए ईरान पर लगातार 11वीं रात हमले किए हैं। अमेरिकी सेना ने इस हमले में ईरान के एयरक्राफ्ट हैंगर और ड्रोन स्टोरेज साइट्स को निशाना बनाया है। वहीं, दूसरी ओर इस बात की भी जानकारी सामने आ गई है कि अब तक अमेरिका ने ईरान के साथ जंग में कितना खर्च किया है।

जंग में कितनी रकम खर्च?

अमेरिका के युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ को मंगलवार को ईरान के साथ अमेरिकी युद्ध को लेकर तीखे सवालों और विरोध का सामना करना पड़ा। उनके अनुमान के मुताबिक, इस युद्ध पर अब तक 37.5 अरब डॉलर खर्च हो चुके हैं। आपको बता दें कि रिपब्लिकन पार्टी सेना और व्हाइट हाउस की अन्य प्राथमिकताओं के लिए 95 अरब डॉलर का पैकेज तैयार कर रही है।

पीट हेगसेथ ने कहा कि युद्ध के लिए अतिरिक्त धनराशि एक बहुत जरूरी वित्तीय सहायता है। इसके साथ ही ये सहायता  राष्ट्रपति ट्रंप के प्रस्तावित 1.5 ट्रिलियन डॉलर के डिफेंस बजट के साथ यह सैन्य क्षेत्र में एक पीढ़ीगत निवेश है। हेगसेथ ने कहा- "इन फंड के बिना, हमें गंभीर वित्तीय संकट का सामना करना पड़ेगा।" पेंटागन ने हाल ही में जानकारी दी है कि ईरान के साथ जारी संघर्ष में उसके 3 और सैनिकों की मौत हो गई है। इसके साथ ही इस जंग में कुल 17 अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं। वहीं, 100 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक घायल भी बताए जा रहे हैं।

ट्रंप ने ईरान से बातचीत से किया इनकार

दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ किसी तरह की बातचीत की पहल से इनकार कर दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने ओवल ऑफिस में प्रेस से कहा कि ईरान बातचीत के लिए बेकरार है लेकिन जबतक वो सार्थक तरीके से बातचीत के लिए तैयार नहीं होते, हमें भी बैठक में कोई दिलचस्पी नहीं है। राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि ईरान को भारी नुकसान हो रहा है, इसलिए वो जंग को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। (इनपुट: AP)

ये भी पढ़ें- अमेरिका ने ईरान पर फिर किए भीषण हमले, ईरान बोला- 'अगर खार्ग में घुसना चाहते हैं तो हम खातिरदारी के लिए बेताब'

'ईरान की यात्रा टाल दें' भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, हेल्पलाइन नंबर भी किया जारी

Latest World News