A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के मिसिसिपी में वैन से टकराई ट्रेन, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

अमेरिका के मिसिसिपी में वैन से टकराई ट्रेन, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

अमेरिका के मिसिसिपी में एक ट्रेन क्रॉसिंग पर वैन से जा टकराई। इस टक्कर में वैन में सवार 6 में से 5 यात्रियों की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है।

ट्रेन एक्सीडेंट (फाइल)- India TV Hindi
Image Source : AP ट्रेन एक्सीडेंट (फाइल)

विगिन्स (अमेरिका):मिसिसिपी के ग्रामीण इलाके में ट्रेन और वैन की भीषण टक्कर हो गई है। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि स्टोन काउंटी के कोरोनर वेन फ्लरी ने कहा कि सभी पांच मृतक वैन में सवार थे। ट्रेन में बैठे यात्रियों में से किसी की मौत नहीं हुई। वहीं वैन सवार एकमात्र बची हुई यात्री, 23 वर्षीय महिला को अस्पताल ले जाया गया है, जहां गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा है।

ट्रेन में सवार किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। रेलरोड कंपनी ने एक बयान में कहा कि कनाडियन पैसिफिक कैनसस सिटी फ्रेट ट्रेन एक क्रॉसिंग पर वाहन से टकरा गई। यह घटना बिलॉक्सी से लगभग 45 मील (72 किलोमीटर) उत्तर-पश्चिम में स्थित विगिन्स शहर के पास हुई। कंपनी ने कहा कि स्टोन काउंटी शेरिफ ऑफिस इस दुर्घटना की जांच कर रहा है। रेलरोड कंपनी ने कहा, "इस त्रासदी में मारे गए पीड़ितों के परिवारों के प्रति हम अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।"

वैन के ड्राइवर की भी मौत

कोरोनर वेन फ्लरी ने बताया कि वैन का ड्राइवर 26 वर्षीय रायन सी. पीटरसन और आगे वाली सीट पर बैठी यात्री 45 वर्षीय क्रिस्टीना कार्वर मारे गए। क्रिस्टीना कार्वर की दो बेटियों की भी मौत हो गई। 22 वर्षीय एमली चैम्बली और 20 वर्षीय साराबेथ चैम्बली। साथ ही 23 वर्षीय डेमार्कस पर्किन्स भी मारे गए।

Latest World News