A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप के ऑर्डर पर वेनेजुएला का एयरस्पेस लॉक, कभी भी अमेरिका कर सकता है हमला, जानें क्या है वजह

ट्रंप के ऑर्डर पर वेनेजुएला का एयरस्पेस लॉक, कभी भी अमेरिका कर सकता है हमला, जानें क्या है वजह

वेनेजुएला पर कभी भी अमेरिका हमला कर सकता है, वेनेजुएला के आसपास का एयरस्पेस भी बंद कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि ट्रंप के आदेश पर वेनेजुएला का एयरस्पेस लॉक कर दिया गया है।

डोनाल्ड ट्रंप- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO (PTI) डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऑर्डर पर वेनेजुएला का एयरस्पेस लॉक कर दिया गया है और वेनेजुएला के आसपास का एयरस्पेस भी बंद कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक वेनेजुएला पर कभी भी अमेरिका का हमला हो सकता है। इस वजह से इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट्स कैंसिल हो रही हैं। कहा जा रहा है कि ट्रंप ने वेनेजुएला के ड्रग डीलर्स को सख्त चेतावनी दी है। आज ही वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकालस मादुरो से ट्रंप की फोन पर बात हुई थी, और अब वेनेजुएला पर हमले के लिए अमेरिका के फाइटर प्लेन तैयार हैं।

Image Source : truth screen grabट्रंप ने ट्रूथ पर किया पोस्ट


अमेरिका ने वेनेजुएला पर बढ़ाया दबाव

ट्रंप का ऑर्डर मिलते ही अमेरिका के फाइटर प्लेन टेक-ऑफ कर जाएंगे, यानी युद्ध का एक नया फ्रंट कभी भी खुल सकता है। रूस-यूक्रेन में वॉर फ्रंट पहले से खुला हुआ है। ट्रंप ने यह चेतावनी खास तौर पर ड्रग डीलरों, एयरलाइंस और पायलटों को संबोधित करते हुए जारी की है, जिससे साफ है कि मादुरो शासन पर अमेरिका का दबाव अब और बढ़ गया है। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी प्रशासन मादुरो सरकार को अवैध शासन घोषित कर चुका है और इसके बाद से ही अमेरिका लगातार वेनेजुएला सरकार पर दबाव बढ़ाने के लिए कई नए विकल्पों पर विचार कर रहा है।

ट्रंप ने वेनेजुएला को क्या चेतावनी दी है

ट्रंप ने वेनेजुएला को यह चेतावनी खासतौर पर ड्रग डीलरों, एयरलाइंस और पायलटों को संबोधित करते हुए जारी की है, जिससे स्पष्ट है कि मादुरो शासन पर अमेरिकी दबाव अब और अधिक तेज हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने वेनेजुएला को लेकर सख्त चेतावनी जारी करते हुए लिखा कि सभी एयरलाइन, पायलट, ड्रग तस्कर और मानव तस्कर वेनेजुएला के ऊपर और उसके आसपास के संपूर्ण एयरस्पेस को पूरी तरह बंद समझें।

ये भी पढ़ें:
ऑस्ट्रेलिया के PM अल्बनीज ने सरकारी आवास पर की शादी, 124 साल के इतिहास में इस पद पर रहते विवाह करने वाले पहले शख्स
क्या अडियाला जेल में हो चुकी है पूर्व पाक प्रधानमंत्री की हत्या? इमरान के बेटे ने सरकार से मांगा पिता के जीवित होने का सबूत

Latest World News