वाशिंगटन: भारत-पाकिस्तान के बीच क्या व्यापार के बहाने फिर से रिश्ते बहाल होने वाले हैं, क्या भारत अपने पड़ोसी के साथ व्यापार को बहाल करने पर सहमत हो गया है, क्या वाशिंगटन में भारत-पाकिस्तान के बीच बिगड़ी बात बन गई है, क्या पाकिस्तान ने अमेरिका में एस जयशंकर से कोई बात की है? आखिर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को पाकिस्तान के साथ फिर से भारत के व्यापार शुरू करने की संभावनाओं पर बातचीत क्यों की, आइये आपको बताते हैं कि उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया क्यों दी?
वाशिंगटन में दरअसल एक संवाददाता सम्मेलन में जयशंकर से पाकिस्तान के साथ व्यापारिक रिश्तों को फिर से बहाल करने को लेकर एक सवाल पूछा गया था। जयशंकर ने इस सवाल के जवाब में कहा, "पिछले साल के बाद पाकिस्तान के साथ व्यापार के मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं हुई है और न ही उनकी ओर से कोई पहल की गई है।" उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के साथ भारत ने कभी भी व्यापार बंद नहीं किया, बल्कि 2019 में इस संबंध में पाकिस्तान सरकार द्वारा निर्णय लिया गया था।
हमने पाकिस्तान को मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा दिया था
जयशंकर ने कहा कि हम पाकिस्तान को मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा देते थे।'शुरू से ही हमारी रुचि थी कि भारत को भी मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा मिले, लेकिन उन्होंने हमें यह दर्जा नहीं दिया। भारत ने जब जम्मू-कश्मीर को विशेष प्रावधान देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया तो इसके प्रतिशोध में अगस्त 2019 में इमरान खान के नेतृत्व वाली तत्कालीन पाकिस्तान सरकार ने सभी द्विपक्षीय व्यापार को निलंबित कर दिया। इस्लामाबाद ने नई दिल्ली के साथ अपने राजनयिक संबंधों को भी कम कर दिया। (AP)
Latest World News