A
Hindi News विदेश अमेरिका डोनाल्ड ट्रंप के पैरों के साथ क्या समस्या है? सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल, यूजर्स ने उठाए सवाल

डोनाल्ड ट्रंप के पैरों के साथ क्या समस्या है? सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल, यूजर्स ने उठाए सवाल

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ट्रंप गोल्फ कार्ट से उतरने में काफी मशक्कत करते दिख रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

What is the problem with Donald Trumps feet Video is going viral on social media users raised questi- India TV Hindi Image Source : SOCIAL डोनाल्ड ट्रंप के पैरों के साथ क्या समस्या है?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ट्रंप गोल्फ कार्ट से बाहर निकलने के लिए संघर्ष करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के साथ ही यूजर्स उनके स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठा रहे हैं। कुछ लोगों ने ट्रंप को किसी बीमारी की शिकार बताया तो कुछ लोगों ने ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। बता दें कि यह वीडियो कुछ दिनों पहले उनके चोटिल हाथों की तस्वीर सामने आन के बाद आया है, जिसके बाद आजोबीं-गरीब अटकलें लगाई जा रही है।

ट्रंप का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो फ्लोरिडा के पाम बीच पर स्थित मार-ए-लागो गोल्फ कोर्स का है। वायरल वीडियो में ट्रंप को गोल्फ कार्ट से उतरने में काफी समय लेते हुए दिखाया गया है। इस दौरान गोल्फ कोर्स में ही ट्रंप को एक पैर को थोड़ा घसीटते हुए भी दिखाया गया है। इस बीच वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स द्वारा कई कयास लगाए जा रहे हैं। किसी का कहना है कि राष्ट्रपति किसी गंभीर बीमारी से पीड़िता हैं। कुछ लोगों को ट्रंप का मूवमेंट डगमगाता हुआ लगा तो कुछ ने दावा किया कि वह लकड़ी के टुकड़े की तरह अपने पैर को हिला रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने इसपर चिंता भी व्यक्त की है।

यूजर्स ने किया ये दावा

एक यूजर ने कहा कि उनकी उम्र 78 वर्ष की है और ये बीमारी उनकी उम्र से भी जुड़ी हो सकती है। इससे पहले ट्रंप के हाथ में लगी चोट को लेकर भी सवाल उठे थे, ये अटकलें तब लगाई गई थी, जब फ्रांसीस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बैठक के दौरान उनके हाथ पर चोट का निशान देखा गया था। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने फॉक्स न्यूज डिजिटल को दिए अपने बयान में कहा था, ट्रंप जनता से जुड़े हैं। इतिहास में किसी भी अन्य राष्ट्रपति की तुलना में अधिक अमेरिकियों से मिलते हैं और उनसे हाथ मिलाते हैं। उनकी प्रतिबद्धता अटूट है औऱ वह हर एक दिन यह साबित करते हैं।

Latest World News