A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. क्या ईरान पर हमला करेगा अमेरिका? सामने आ गया ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- 'मैं ऐसा कर सकता हूं और नहीं भी'

क्या ईरान पर हमला करेगा अमेरिका? सामने आ गया ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- 'मैं ऐसा कर सकता हूं और नहीं भी'

ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष जारी है। इस दौरान अमेरिका भी ईरान को सरेंडर करने के लिए कह रहा है। इस तनातनी के माहौल में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है।

Donald Trump- India TV Hindi
Image Source : ANI अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

वाशिंगटन: ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष में अब अमेरिका की भी एंट्री हो गई है और अमेरिका खुलेआम ईरान को धमका रहा है। इस बीच ईरान पर हमला करने के बारे में पूछे जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। ट्रंप ने कहा, "क्या आप वाकई सोचते हैं कि मैं इसका जवाब दूंगा? मैं ऐसा कर सकता हूं, मैं ऐसा नहीं भी कर सकता, कोई नहीं जानता कि मैं क्या करने जा रहा हूं। मैं आपको बता सकता हूं कि ईरान को बहुत सारी परेशानियां हैं और वे बातचीत करना चाहते हैं। उन्होंने 2 सप्ताह पहले मुझसे बातचीत क्यों नहीं की?"

ईरान का साफ इनकार, कहा- अमेरिका के आगे नहीं झुकेगा

ईरान की तरफ से एक्स हैंडल पर पोस्ट किया गया, 'किसी भी ईरानी अधिकारी ने कभी व्हाइट हाउस के दरवाज़े पर गिड़गिड़ाने की मांग नहीं की है। उनके झूठ से ज़्यादा घृणित बात सिर्फ़ ईरान के सर्वोच्च नेता को "हटा देने" की उनकी कायरतापूर्ण धमकी है। ईरान दबाव में बातचीत नहीं करता, दबाव में शांति स्वीकार नहीं करेगा, और निश्चित रूप से प्रासंगिकता से चिपके हुए युद्ध-प्रेमी के साथ नहीं। ईरान किसी भी खतरे का जवाब जवाबी धमकी से देगा, और किसी भी कार्रवाई का जवाबी उपायों से देगा।'

ट्रंप ने क्या धमकी दी?

इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीधी धमकी दी है। ट्रंप ने कहा, "हमें पता है कि ईरान का सुप्रीम लीडर कहां छुपा है। अमेरिका को खामेनेई की सटीक लोकेशन पता है। इसलिए ईरान को बिना शर्त सरेंडर करना चाहिए।" हालांकि ट्रंप की इस धमकी के बाद खामेनेई ने बुधवार को राष्ट्र को दिए संबोधन के दौरान सरेंडर करने से साफ इंकार कर दिया। गौरतलब है कि ईरान और इजरायल के बीच लगातार संघर्ष चल रहा है। जिसमें अब अमेरिका भी बयानबाजी कर रहा है।

Latest World News