A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बाहुबली नेता आनंद मोहन ने फिर दिखाए बागी तेवर, कहा- 'JDU ने 22 लोगों को पहले टिकट दिया फिर सदस्य बनाया'

बाहुबली नेता आनंद मोहन ने फिर दिखाए बागी तेवर, कहा- 'JDU ने 22 लोगों को पहले टिकट दिया फिर सदस्य बनाया'

जेडीयू छोड़ने के सवाल पर आनंद मोहन ने कहा कि वह पार्टी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने नीतीश कुमार की जीवन भर की तपस्या पर पानी फेर दिया है। उन लोगों को पार्टी छोड़नी चाहिए।

Anand Mohan- India TV Hindi
Image Source : PTI आनंद मोहन

बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन ने एक बार फिर बगावती तेवर दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में कुछ ऐसे लोग हैं, जिन्होंने नीतीश कुमार की जीवन भर की तपस्या पर पानी फेर दिया। वहीं, नई पार्टी बनाने के सवाल उन्होंने कहा, "वक्त आने पर बता देंगे, क्या हमारे दिल में है।" उन्होंने कहा कि जो बातें उन्होंने कही हैं, उनसे पीछे नहीं हटेंगे, जिन बेईमानों ने नीतीश कुमार के जीवन भर की तपस्या पर पानी फेर दिया वह जदयू छोड़ें। इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वह जदयू छोड़ने के मूड में नहीं हैं।

दूसरे नेताओं की तरफ से लगाए गए आरोपों पर उन्होंने कहा, 'हर भौंकने वाले का जवाब, आनंद मोहन नहीं देता है। बेटे को उप मंत्री के दर्जे पर उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री का मतलब चुप मंत्री होता है, उप क्या होता है। 

पहले टिकट दिया फिर पार्टी में शामिल किया

आनंद मोहन ने बताया, "जदयू में 22 ऐसे लोग हैं, जिन्हें विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट पहले दिया गया और सदस्य बाद में बनाया गया। मेरी पार्टी बीपीपी, समता पार्टी के विलय के बाद जदयू बनी थी। एनडीए की नींव 90 में रखी गयी उसमें मेरा अहम योगदान है।" अपनी पार्टी बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वक्त आने पर बता देंगे क्या हमारे दिल में है।

राजद प्रवक्ता ने ली चुटकी

आनंद मोहन के बयान पर चुटकी लेते हुए राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा, "जेडीयू के अंदर काफी बेचैनी है, आनंद मोहन हमलावर हैं, ऐसा लगता है कि आनंद मोहन को नीतीश कुमार का संरक्षण प्राप्त है। 22 लोगों को टिकट दिया गया, जबकि वे जेडीयू के मेंबर नहीं थे, बाद में उनको मेंबर बनाया गया। आनंद मोहन जी पोल पर पोल खोल रहे हैं। जेडीयू को बर्बाद करने के लिए जिन लोगों ने ठाना है, उनके खिलाफ आनंद मोहन जी के लगातार हमले हो रहे हैं और जेडीयू में एक पक्ष चुप है। आनंद मोहन की बातों का समर्थन कर रहा है। 

जेडीयू समाप्ति की कगार पर

आनंद मोहन ने कहा कि जेडीयू समाप्ति के कगार पर पहुंच गया है। 6 महीने में जेडीयू समाप्त होगा, यह जदयू का एक-एक कार्यकर्ता जानता है, इस बेचैनी की हालत में आनंद मोहन ने मोर्चा संभाला है, जिन लोगों ने थैली और बोरा लेकर जेडीयू को मिट्टी में मिलाया है, उन पर आरोप है कि नीतीश कुमार को लोगों ने क्षण भर में समाप्त कर दिया। आनंद मोहन अकेले नहीं बोल रहे हैं, उनके पीछे जदयू का एक मजबूत शक्ति है जो उनको सामने खड़ा किया है।

यह भी पढ़ें-

बिहार में दर्दनाक हादसा: गंगा घाट पर सुबह-सुबह डूब गई 14 लोगों को ले जा रही नाव, अब तक 2 शव बरामद

तेजस्वी के बेटे की बर्थडे पार्टी में परिवार का कौन सा सदस्य नहीं दिखा? सामने आया नाम