1. Hindi News
  2. बिहार
  3. तेजस्वी के बेटे की बर्थडे पार्टी में परिवार का कौन सा सदस्य नहीं दिखा? सामने आया नाम

तेजस्वी के बेटे की बर्थडे पार्टी में परिवार का कौन सा सदस्य नहीं दिखा? सामने आया नाम

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 28, 2026 07:35 am IST,  Updated : May 28, 2026 09:17 pm IST

लालू प्रसाद यादव के पोते और तेजस्वी यादव के बेटे इराज का पहला जन्मदिन बुधवार को गाजियाबाद में मनाया गया। इस मौके पर लालू परिवार साथ दिखाई दिया। हालांकि, परिवार के एक सदस्य के नदारद रहने की बात सामने आई है।

Delhi tejasjhwi yadav son birthday- India TV Hindi
लालू यादव के पोते का जन्मदिन (बाएं), लालू यादव परिवार के साथ (दाएं) Image Source : X (@KANCHANYADAV000)/ANI

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के बेटे इराज लालू यादव का पहला जन्मदिन बुधवार को धूमधाम से मनाया गया है। इस मौके पर लालू यादव का परिवार एक साथ जुटा दिखाई दिया। आपको बता दें कि इराज का जन्मदिन दिल्ली से सटे गाजियाबाद में लालू यादव की बेटी रागिनी यादव के घर पर मनाया गया था। इराज का जन्म 27 मई 2025 को हुआ था। इस समारोह के लिए लालू परिवार पटना से दिल्ली आया था। हालांकि, इस पूरे समारोह से लालू परिवार के एक सदस्य के गायब रहने की बात सामने आ रही है।

कौन शामिल नहीं हुआ?

तेजस्वी यादव के बेटे इराज के जन्मदिन के अवसर पर राजद के सांसद, नेता और विपक्षी दलों के कई नेताओं के भी शामिल होने की खबर सामने आई है। इस मौके पर लालू प्रसाद यादव का परिवार भी एक साथ खुशियां मनाता हुआ नजर आया। कुछ समय पहले पिता लालू यादव द्वारा परिवार और पार्टी से निकाले जाने वाले तेज प्रताप यादव भी इस समारोह में मौजूद थे। हालांकि, जानकारी सामने आई है कि इराज के जन्मदिन के समारोह में लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य शामिल नहीं हुई हैं।

क्यों रखा गया था इराज नाम?

आपको बता दें कि इराज को संस्कृत भाषा से जुड़ा हुआ एक काफी सुंदर और खास नाम माना जाता है। इराज का संबंध वायु (पवन) से माना जाता है। इराज को भगवान हनुमान के एक नाम या उपाधि के तौर पर भी देखा जाता है। जानकारी के अनुसार, तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव ने मंगलवार के दिन बेटे को जन्म दिया था। इसी कारण बच्चे का नाम हनुमान जी से जोड़कर रखा गया।

लालू परिवार में हुआ था विवाद?

दरअसल, रोहिणी आचार्य ने कुछ समय पहले कई बड़े आरोप लगाते हुए तेजस्वी यादव पर हमला बोला था। रोहिणी ने एक पोस्ट में कहा था- "मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया, मुझे अनाथ बना दिया गया। रोते-रोते घर छोड़ा है। मुझे मारने के लिए चप्पल उठाई गई। मुझे गालियां देकर कहा गया कि मैंने गंदी किडनी लगवाई (पिता लालू यादव को) और इसके बदले करोड़ों रुपये व टिकट लिया।" रोहिणी ने आगे सभी बेटियों से अपील की कि वे अपने परिवार और बच्चों को प्राथमिकता दें और मेरी जैसी गलती न करें। रोहिणी ने ये भी कहा था कि मेरा कोई परिवार नहीं है। मुझे उन्होंने ही निकाला है।

ये भी पढ़ें- 'जाति देखकर एनकाउंटर' वाले बयान पर तेजस्वी को घेर लिया! CM सम्राट चौधरी का एक लाइन वाला जवाब वायरल

बिहार TRE-4 एग्जाम में देरी पर भड़के तेजस्वी यादव, पूछा- "परीक्षा की मांग करना अपराध कैसे?"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।