राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव के जाति देखकर बिहार में एनकाउंटर होने के बयान पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज जवाब दिया। पुलिसकर्मियों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में सम्राट चौधरी ने कहा, “मैं तो कहता हूं कि जाति पूछकर ही गोली चलाइए।
'जाति पूछिए, फिर गोली चलाइए'
तेजस्वी पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा, ''कुछ लोग को अपनी चिंता होती है, ये मेरा कोई कमेंट नहीं है। कुछ लोग तो ये पूछ रहे कि आजकल एनकाउंटर होता है तो उसमें जाति भी पूछना चाहिए। मैं तो कहूंगा पुलिसकर्मियों को कि जाति पूछिए तब गोली चलाइए। मलतब क्या कॉमन सेंस लोग यूज़ कर रहे हैं।''
'कोई पुलिस को चैलेंज करे, तो उसको 48 घंटे में जवाब देना है'
बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, ''अपराधी किसी भी हालत में नहीं बचे, ये मैं जरूर कहूंगा। बिहार सुशासन के लिए जाना जाए ये सबसे महत्वपूर्ण है। लेकिन बिहार की पुलिस को मैंने यह जरूर कहा कि कोई यदि पुलिस को चैलेंज करता है तो उसको 48 घंटे में जवाब देना है, ज्यादा लेट नहीं करना है। पुलिस सुशासन के लिए होती है, सख्ती के लिए होती है।''
देखें वीडियो-
पढ़ें, तेजस्वी यादव का पूरा बयान
बता दें कि तेजस्वी यादव ने मंगलवार को बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया था कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं और सरकार कानून-व्यवस्था संभालने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में ''जाति देखकर एनकाउंटर'' किए जा रहे हैं।
'गृह विभाग CM के पास, फिर भी अपराधियों में कानून का भय नहीं'
सीएम सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा था कि गृह विभाग उनके पास होने के बावजूद अपराधियों में कानून का भय नहीं है। बिहार में महिलाओं की सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती बन गई है और सरकार केवल दावे कर रही है। उन्होंने कहा कि नई सरकार बने अभी एक महीना ही हुआ है, लेकिन इस दौरान महिला अपराध के मामलों में वृद्धि हुई है।
यह भी पढ़ें-
बिहार TRE-4 एग्जाम में देरी पर भड़के तेजस्वी यादव, पूछा- "परीक्षा की मांग करना अपराध कैसे?"