A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. चिराग की इफ्तार पार्टी में पहुंचे CM नीतीश, बीजेपी नेताओं की भी दिखी मौजूदगी; सामने आया VIDEO

चिराग की इफ्तार पार्टी में पहुंचे CM नीतीश, बीजेपी नेताओं की भी दिखी मौजूदगी; सामने आया VIDEO

सियासी दलों ने रमजान के मद्देनजर इफ्तार पार्टियों का आयोजन करना शुरू कर दिया है। आज चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी पर सबकी नजरें हैं। माना जा रहा है कि इसमें राजनीतिक समीकरण बन सकते हैं।

samrat choudhary nitish kumar chirag paswan- India TV Hindi
Image Source : ANI सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार और चिराग पासवान।

बिहार में इफ्तार पार्टियों का दौर शुरू हो गया है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार को पटना में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस दावत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी पहुंचे। वहीं, मुस्लिम समाज के कई बड़े नेताओं ने भी केंद्रीय मंत्री की तरफ से दी गई दावत में हिस्सा लिया। वन मंत्री प्रेम कुमार, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे समेत कई विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य भी पहुंचे। चिराग की इफ्तार पार्टी पर सबकी नजरें हैं। माना जा रहा है कि इन इफ्तार पार्टियों में राजनीतिक समीकरण बन सकते हैं।

इफ्तार पार्टी में क्या बोले चिराग?

इफ्तार के मौके पर चिराग पासवान ने कहा, ''बिहार में कांग्रेस के बाद 15 साल राजद की सरकार रही। जिन लोगों ने मुसलमानों को हाशिये पर रखने का काम किया, उनका ये संरक्षण कर रहे। मैं अपने पिता के सिद्धांतों पर चल रहा हूं। मैं हिंदू हूं, लेकिन ऐसी पार्टी आयोजित कर रहा हूं क्योंकि इससे समाज में एकता का संदेश जाता है। तस्वीरें जाती हैं, जिसमें हिंदू मुस्लिम एक साथ बैठकर खाते हैं तो भाईचारा होता है। कुछ धार्मिक संगठन पक्षपात करते हैं जिससे इसकी पवित्रता पर भी सवाल उठाए जाते हैं।''

देखें वीडियो-

अब्दुल बारी सिद्दीकी के घर पर दावत-ए-इफ्तार

वहीं, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तरफ से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है। राबड़ी आवास की जगह आरजेडी के सीनियर लीडर अब्दुल बारी सिद्दीकी के सरकारी आवास पर इस इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है। पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर बताया गया है कि मौके पर प्रदेश राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित महागठबंधन के सभी नेता, पार्टी के सभी नेताओं के साथ पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और समाज के सभी तबके के लोगों को आमंत्रित किया गया है।

इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इफ्तार पार्टी दी थी। इसमें कई दलों के नेता और रोजा रखने वाले लोग शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें-

VIDEO: लालू यादव के बयान पर भड़की जेडीयू, कहा- "नकल में भी अक्ल चाहिए!"

PHOTOS: सीएम नीतीश कुमार की रोजा इफ्तार पार्टी में नहीं दिखा बायकॉट का असर, जानिए कौन-कौन हुआ शामिल?