Published : Mar 23, 2025 08:18 pm IST, Updated : Mar 23, 2025 08:39 pm IST
1/9Image Source : INDIA TV
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित सीएम आवास पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। सीएम की इफ्तार पार्टी का कुछ मुस्लिम संगठनों ने विरोध किया था।
2/9Image Source : INDIA TV
मुस्लिम संगठनों के विरोध के बावजूद सीएम नीतीश कुमार की रोजा इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में मुस्लिम संगठन के लोग पहुंचे।
3/9Image Source : INDIA TV
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के 1 अणे मार्ग स्थित 'नेक संवाद' में पवित्र रमजान के अवसर पर रोजेदारों को इफ्तार पार्टी पर आमंत्रित किया था। सीएम नीतीश कुमार के इफ्तार पार्टी में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सहित बड़ी संख्या में रोजेदारों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।
4/9Image Source : INDIA TV
रोजा इफ्तार के पहले मित्तन घाट के सज्जादानशीं हजरत सैयद शाह शमीमउद्दीन अहमद मुनअमी ने रमजान एवं रोजे की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला और सामूहिक दुआ की।
5/9Image Source : INDIA TV
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सहित आमंत्रित अतिथियों ने सामूहिक दुआ में शामिल होकर राज्य की तरक्की, प्रगति, आपसी भाईचारे एवं मोहब्बत के लिए खुदा-ए-ताला से दुआएं कीं।
6/9Image Source : INDIA TV
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को पुष्प गुच्छ भेंटकर तथा टोपी एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने बारी-बारी से तमाम आगत अतिथियों एवं रोजेदारों का स्वागत किया।
7/9Image Source : INDIA TV
सीएम के रोजा इफ्तार पार्टी में केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केन्द्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव भी शामिल हुए।
8/9Image Source : INDIA TV
जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग काफी संख्या में आए थे। सीएम की इफ्तार पार्टी का बायकॉट स्पोंसर्ड था। इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।
9/9Image Source : INDIA TV
संजय झा ने कहा कि इबादत में सियासत नहीं करनी चाहिए, क्योंकि यह सरकार की दावत थी। मुख्यमंत्री की दावत थी। मुख्यमंत्री की इफ्तार पार्टी हर साल होता रही है।