1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'ब्याह कब हुआ?' तेजस्वी के सवाल पर खान सर ने किया दिलचस्प खुलासा, घूंघट में हंसती रह गईं दुल्हनियां; देखें VIDEO

'ब्याह कब हुआ?' तेजस्वी के सवाल पर खान सर ने किया दिलचस्प खुलासा, घूंघट में हंसती रह गईं दुल्हनियां; देखें VIDEO

फेमस टीचर और सोशल मीडिया सेंसेशन खान सर की रिसेप्शन पार्टी आलिशान तरीके से पटना में हुई। इस दौरान खान सर को मुबारकबाद देते हुए तेजस्वी ने उनसे निकाह के बारे में पूछा। इस पर खान सर ने जो जवाब दिया उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

khan sir marriage tejashwi yadav- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV खान सर की शादी में पहुंचे तेजस्वी यादव।

पटना के चर्चित शिक्षक और फेमस यूट्यूबर खान सर ने गुपचुप तरीके से शादी रचाने के बाद बीते दिन राजधानी के लग्जरी होटल में रिसेप्शन पार्टी दी। इस रिसेप्शन पार्टी में खान सर को बधाई देने के लिए देश और बिहार के कई बड़े चेहरे पहुंचे। इसमें बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे। इस दौरान खान सर ने अपनी शादी को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। 

तेजस्वी के सवाल पर क्या बोले खान सर?

खान सर को मुबारकबाद देते हुए तेजस्वी ने उनसे निकाह के बारे में पूछा। उन्होंने कहा बियाह कब हुआ आपका? इसके जवाब में हंसते हुए खान सर ने सच्चाई बताई। खान सर ने कहा, ''जब इंडिया पाकिस्तान का युद्ध चल रहा था, आप ही का मॉडल हमने अपनाया सर, चुपचाप से करके बाद में बताना है।'' ये सुनकर तेजस्वी हैरान रह गए और माहौल हंसी में बदल गया। खान सर ने बताया कि शादी में सिर्फ 12-13 लोग ही शामिल थे और बाद में सबको जानकारी दी गई। तेजस्वी और खान सर की मजेदार बातचीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो-

स्टूडेंट्स के लिए पार्टी कब?

बता दें कि खान सर ने भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच चुपके से शादी कर ली थी और इसकी जानकारी उन्होंने क्लास में बच्चों को पढ़ाते समय दी थी। उन्होंने बताया था कि उन्होंने एएस खान नाम की लड़की से निकाह किया है। जिसके बाद उस क्लास की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तब जाकर दुनिया वालों को इस शादी के बारे में पता चला। उस वायरल वीडियो में खान सर ने अपने स्टूडेंट्स के लिए एक अलग से पार्टी रखने की भी घोषणा की थी। जहां उन्होंने अपने छात्रों के साथ मिलकर पार्टी की तारीख 6 जून को तय की है।

2 जून को हुए रिसेप्शन में शिक्षा जगत के कई लोग और राजनीति जगत के नेता शामिल हुए। सभी ने खान सर को बधाई दी।

यह भी पढ़ें-

Video: मियां-बीवी के बीच में घुसे जा रहे थे अलख पांडे, खान सर ने हाथ पकड़ कर किया साइड, मजेदार पल कैमरे में हुआ कैद

बिहार: खान सर की पटना में हुई ग्रांड रिसेप्शन पार्टी, किन हस्तियों ने की शिरकत? देखें तस्वीरें