Published : Jun 02, 2025 11:43 pm IST, Updated : Jun 03, 2025 12:21 am IST
1/7Image Source : INDIA TV
बिहार के लोकप्रिय शिक्षक खान सर की पटना में ग्रांड रिसेप्शन पार्टी हुई। इस मौके पर खान सर और उनकी पत्नी एएस खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
2/7Image Source : india tv
खान सर के रिसेप्शन के मौके पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी कार्यक्रम में पहुंचे और कपल को वैवाहिक जीवन के लिए बधाई दी।
3/7Image Source : INDIA TV
बीजेपी मंत्री नीतीश मिश्रा ने भी कपल को बधाई दी। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर भी रिसेप्शन की फोटो शेयर कीं और लिखा, 'सुप्रसिद्ध शिक्षक खान सर के विवाहोपरांत आयोजित प्रीतिभोज में सम्मिलित हुआ। खान सर को वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं।'
4/7Image Source : INDIA TV
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी आशीर्वाद देने के लिए कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान तेजस्वी ने पूछा कि विवाह कब किए? इस पर खान सर ने कहा, 'जब इंडिया पाकिस्तान का युद्ध चल रहा था, आप ही का मॉडल हमने अपनाया सर, चुपचाप से करके बाद में बताना है।'
5/7Image Source : INDIA TV
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी कार्यक्रम में पहुंचे और नव दंपति को आशीर्वाद दिया। उन्होंने खान सर का कंधा भी थपथपाया।
6/7Image Source : INDIA TV
पूर्व मंत्री और जेडीयू नेता श्याम रजक भी कार्यक्रम में पहुंचे और खान सर को बधाई दी। उन्होंने नव दंपति को आशीर्वाद दिया।
7/7Image Source : INDIA TV
मंत्री सुमित कुमार ने भी स्टेज पर खान सर को बधाई दी और उनसे हाथ मिलाया। ये कार्यक्रम काफी भव्य था, जिसमें तमाम हस्तियां मौजूद रहीं।