A
Hindi News बिहार 'मुझे उर्दू में क्यों पढ़ाई किताब?', मशहूर टीचर गुरु रहमान को ऑफिस में घुसकर दी गोली मारने की धमकी, CCTV फुटेज आया सामने

'मुझे उर्दू में क्यों पढ़ाई किताब?', मशहूर टीचर गुरु रहमान को ऑफिस में घुसकर दी गोली मारने की धमकी, CCTV फुटेज आया सामने

पटना के चर्चित शिक्षक गुरु रहमान को उनके कोचिंग संस्थान में घुसकर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले युवक ने कहा कि 2013 में प्राचीन भारत की किताब आपने उर्दू में मुझे क्यों पढ़ाई थी।

patna guru rehman death threat- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT पटना के गुरु रहमान को सरेआम गोली मारने की धमकी दी।

बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि अब शिक्षा जगत की जानी-मानी हस्तियों को भी सरेआम गोली मारने की धमकी दी जा रही है। कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक अज्ञात अपराधियों ने प्रसिद्ध शिक्षक गुरु एम रहमान को उनके कोचिंग संस्थान में घुसकर जान से मारने की धमकी दी है। पटना में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कराने वाले चर्चित टीचर गुरु एम रहमान को जान से मारने की धमकी मिली है। बुधवार शाम 4 बजे उनके कोचिंग सेंटर में आकर एक अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारने और कोचिंग बंद करवाने की धमकी दी।

आरोपी CCTV में कैद

गुरु रहमान के अनुसार, धमकी देने वाले युवक ने कहा कि 2013 में प्राचीन भारत की किताब आपने उर्दू में मुझे क्यों पढ़ाई थी। जब आरोपी ने आपा खो दिया और लगातार भद्दी गालियां देने लगा, तब वहां मौजूद कोचिंग के स्टाफ और छात्रों ने हिम्मत दिखाई। उन्होंने किसी तरह समझा-बुझाकर और हस्तक्षेप कर आरोपी को कोचिंग सेंटर से बाहर निकाला। 

धमकी देने आए व्यक्ति की तस्वीर कोचिंग में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को आशंका है कि व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त है। फिलहाल सीसीटीवी के आधार पर पुलिस उस व्यक्ति का पता लगा रही है।

देखें वीडियो-

बजरंग बली के भक्त हैं गुरु रहमान

गुरु एम रहमान गोपाल मार्केट स्थित अपने कोचिंग संस्थान में "अदम्या अपिति गुरुकुल" चलाते हैं। वह सनातन के पक्ष में बोलते रहे हैं। एक हिन्दू महिला से उन्होंने शादी की है और बजरंग बली के भक्त हैं।  

गुरु एम रहमान ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने पीरबहोर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करा दी है। कोचिंग में मौजूद छात्रों और स्टाफ ने किसी तरह उसे समझा-बुझाकर उसे बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें-

पकड़ौआ विवाह! नशा देकर युवक की बेहोशी की हालत में करा दी शादी, उल्टी करता रहा शख्स; बनाया बंधक