1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पकड़ौआ विवाह! नशा देकर युवक की बेहोशी की हालत में करा दी शादी, उल्टी करता रहा शख्स; बनाया बंधक

पकड़ौआ विवाह! नशा देकर युवक की बेहोशी की हालत में करा दी शादी, उल्टी करता रहा शख्स; बनाया बंधक

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Feb 10, 2026 11:12 pm IST,  Updated : Feb 10, 2026 11:12 pm IST

समस्तीपुर में एक युवक को नशीला पदार्थ देकर उसकी बेहोशी की हालत में शादी करा दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित युवक ने वीडियो बनाकर बंधक बनाए रखने का आरोप लगाया है।

नशे की हालत में जबरन करा दी शादी।- India TV Hindi
नशे की हालत में जबरन करा दी शादी। Image Source : REPORTER INPUT

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में एक बार फिर पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है। पूरी घटना जिले के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां  एक युवक को कुछ लोगों ने नशीला पदार्थ मिला दिया। इसके बाद युवक को लोगों ने किडनैप कर लिया। बेहोशी की हालत में ही युवक की जबरन शादी करा दी गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। युवक ने एक वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगा 

युवक को बनाया बंधक

वायरल वीडियो शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के चकरांजली गांव का बताया जा रहा है। युवक ने एक वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में युवक खुद को बंधक बताते हुए मदद की गुहार लगाता नजर आ रहा है। युवक का आरोप है कि उसे 24 घंटे से ताला मारकर बंद रखा गया है। वायरल हो रहे वीडियो में युवक की पहचान कालेश्वर राय के 23 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक नीतीश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। वह घर से पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। जब परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसे पकड़कर ले गए और उसकी शादी करा दी।

बेहोशी की हालत में कराई शादी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शादी के दौरान युवक की तबीयत अचानक बिगड़ जाती है और वह बेहोश हो जाता है। इसके बावजूद मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर शादी की रस्में पूरी कराई। इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि अब तक थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है। वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के सत्यापन के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। (इनपुट- सुनील कुमार)

यह भी पढ़ें-

सूरत: बंद कमरे में मिले तीन शव, पत्नी और बेटे के साथ केमिकल व्यापारी की मौत; मुंह से निकलता मिला झाग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।