A
  1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली से 26 मार्च को किडनैप हुआ था होटल कारोबारी, यूपी के शामली में मिली लाश; सदमे में घरवाले

दिल्ली से 26 मार्च को किडनैप हुआ था होटल कारोबारी, यूपी के शामली में मिली लाश; सदमे में घरवाले

35 वर्षीय सागर चौहान का अपहरण 26 मार्च को हुआ था। वह दिल्ली के तिलक नगर स्थित एक होटल से निकला था, जिसे वह लीज पर चला रहा था लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिवार ने संदेह जताया था कि उसकी जान को खतरा हो सकता है।

sagar chauhan- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मृतक सागर चौहान

पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके से अगवा किए गए एक होटल कारोबारी का शव उत्तर प्रदेश से बरामद हुआ है। 35 वर्षीय सागर चौहान की बेरहमी से हत्या की गई है। उसके सिर पर कई गोलियां मारी गई और सिर भी फोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि परिवार ने शव की पहचान कर ली है, आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। इस मामले में रविवार को FIR दर्ज की गई थी।

होटल से निकला, लेकिन नहीं पहुंच पाया घर

सागर 26 मार्च को तिलक नगर में एक होटल से निकला था, जिसे वह लीज पर चला रहा था लेकिन घर नहीं पहुंचा। जब परिवार ने कुछ लोगों पर संदेह जताया और कहा कि उसकी जान को खतरा हो सकता है, तो तिलक नगर थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया।इसके बाद पुलिस ने तकनीकी और मैनुअल निगरानी के माध्यम से संदिग्धों को ट्रैक करने के लिए कई टीमें बनाईं। लापता सागर के परिवार को भी किसी भी इनपुट पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए लूप में रखा गया था, क्योंकि संदिग्ध उन्हें काफी समय से जानते थे। जांच के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया, हालांकि, मुख्य संदिग्धों का पता नहीं चल पाया। उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी किए गए हैं।

27 मार्च को थाना कांडला (जिला शामली, उत्तर प्रदेश) में यूआईडीबी के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया था। 2 अप्रैल की शाम को यह पुष्टि हो गई कि उस मामले में मृतक सागर ही है। इसके बाद यूपी पुलिस के साथ कोऑर्डिनेट किया गया और थाना तिलक नगर से एक टीम को मृतक के परिवार के सदस्यों के साथ तुरंत शामली भेजा गया।

कैंडल मार्च निकालेगा व्यापारी संघ

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम मामले की जांच कर रहे हैं और सुराग जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।’’ स्थानीय व्यापारी संघ ने सुभाष नगर चौक से तिलक नगर थाने तक कैंडल मार्च निकालने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें-

बेटी का स्कूल में एडमिशन कराते ही फंस गया, टीचर के प्यार में कैद हुआ पिता, जानें हैरतअंगेज कहानी

2 करोड़ के इंश्योरेंस के लिए बेटे को बताया मरा, जांच हुई तो अधिकारी भी रह गए दंग; 3 गिरफ्तार

Latest Crime News