1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. डॉग ने बचाई महिला की अस्मत! छेड़छाड़ की कोशिश कर रहे लड़के को यूं खदेड़ा, CCTV वीडियो वायरल

डॉग ने बचाई महिला की अस्मत! छेड़छाड़ की कोशिश कर रहे लड़के को यूं खदेड़ा, CCTV वीडियो वायरल

तमिलनाडु के कोयंबटूर की एक चौंकाने वाली घटना का CCTV फुटेज वायरल हो रहा है। यहां सड़क किनारे बैठी महिला के साथ जबरदस्ती की कोशिश कर रहे युवक पर स्ट्रीट डॉग झपट पड़ा और उसे दूर तक खदेड़ दिया।

stray dogs- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT महिला का यौन उत्पीड़न कर रहे व्यक्ति को आवारा कुत्तों ने खदेड़ा।

तमिलनाडु के कोयंबटूर में कुत्ते की बदौलत एक महिला की इज्जत बच गई। यहां एक लड़का सड़क किनारे बैठी महिला से छेड़छाड़ की कोशिश कर रहा था। इससे पहले कि वह घटना को अंजाम दे पाता गली का एक कुत्ता छेड़छाड़ करने वाले लड़के पर टूट पड़ा, जिसके बाद उसे वहां से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। पूरी घटना वहां घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मेंटली डिस्टर्ब थी महिला

घटना गुरुवार देर रात कोयंबटूर जिले के थुडियालुर इलाके में रेलवे ओवरब्रिज के पास हुई। यहां सड़क किनारे बैठी एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को दो आवारा कुत्तों ने रोक दिया। CCTV फुटेज में देखा गया कि आरोपी को रोकने के लिए कुत्ते बार-बार बीच में आ रहे थे। पुलिस के मुताबिक, महिला मानसिक रूप से कमजोर थी और ये दो आवारा कुत्ते अक्सर उसके साथ रहते थे। जब देर रात आरोपी उस जगह पर पहुंचा, तो ये जानवर महिला के पास ही थे।

Image Source : reporter inputडॉग ने महिला को यौन उत्पीड़न से बचाया।

महिला की मदद को आगे आए गली के कुत्ते

पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक नशे में था। वह पहले महिला के पास गया और उससे पूछा कि आसपास घूम रहे डॉग उसके हैं क्या। इसके बाद उसने महिला के साथ जबरदस्ती की। महिला के चीखने की आवाज सुनकर पास मौजूद डॉग आरोपी पर झपट पड़ा और उसे दूर तक खदेड़ दिया। बाद में पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से लड़के की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

CCTV फुटेज में दिख रहा है कि उस व्यक्ति ने पहले कुत्तों को भगाने की कोशिश की। उसने एक पत्थर उठाया और उन्हें महिला से दूर भगा दिया। फिर महिला के साथ बदसलूकी की कोशिश की लेकिन कुत्ते थोड़ी दूर ही गए और फिर वापस लौटकर उस पर भौंकने लगे, कुछ ही देर में आरोपी पीड़िता को छोड़कर भागने पर मजबूर हो गया।

देखें वीडियो-

यह सीसीटीवी फुटेज तब सामने आया जब पुलिस इलाके की एक छोटी सी दुकान में लगी आग की घटना के जांच के सिलसिले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी, इसी दौरान पुलिस की नजर कैमरे में कैद हुई इस वारदात पर पड़ी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू की।

 वहीं, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक और वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें जयपुर का एक दुकानदार कुत्तों को शुगरफ्री कुल्फी खिला रहा है।

यह भी पढ़ें-

घर से निकली महिला तो सामने बैठा था तेंदुआ, जर्मन शेफर्ड ने दौड़ाया; VIDEO में देखें कैसे कुत्ते से डरकर भागा लेपर्ड

Latest Crime News