1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोसाइटी के अंदर 6 साल की बच्ची पर आवारा कुत्तों का हमला, 3 स्ट्रीट डॉग्स ने घेरकर नोचा, CCTV में कैद हुई घटना

सोसाइटी के अंदर 6 साल की बच्ची पर आवारा कुत्तों का हमला, 3 स्ट्रीट डॉग्स ने घेरकर नोचा, CCTV में कैद हुई घटना

 Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Sep 03, 2026 05:44 pm IST,  Updated : Sep 03, 2026 06:04 pm IST

सोसाइटी के अंदर टहल रही 6 साल की बच्ची को 3 आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। बच्ची जमीन पर गिर गई और कुत्ते उसे काटते रहे। बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है। हांथ और पैर से खून निकल रहा है।

6 साल की बच्ची को 3 आवारा कुत्तों ने काटा- India TV Hindi
6 साल की बच्ची को 3 आवारा कुत्तों ने काटा Image Source : REPORTER INPUT

गाजियाबाद की राजनगर एक्सटेंशन की स्टार रामेश्वरम सोसाइटी में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। सोसाइटी में घूम रही 6 साल की मासूम बच्ची पर तीन आवारा कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्ची को घेर लिया और उस पर झपट पड़े। हमले में बच्ची घायल हो गई। पूरी घटना सोसाइटी में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

तीनों कुत्ते ने घर कर उसे काटा

बताया जा रहा है कि बच्ची इसी सोसाइटी में अपने परिवार के साथ रहती है। घटना के दौरान बच्ची सोसाइटी परिसर में घूम रही थी, तभी तीन स्ट्रीट डॉग्स ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। पास से गुजर रही एक महिला ने समय रहते कुत्तों को वहां से भगाया। 

काफी देर तक रोती-बिलखती रही बच्ची

कुत्तों के काटने से घायल हुई बच्ची को देखने के लिए सोसाइटी के अंदर लोगों की भीड़ जमा हो गई। अचानक से तीन कुत्तों के काटने से डरी-सहमी बच्ची काफी देर तक रोती-बिलखती रही। वहां खड़े लोग उसे चुप कराने की कोशिश करते रहे। 

कुत्तों के लगातार हमलों से दहशत में सोसायटी के लोग

इस घटना ने एक बार फिर आवारा कुत्तों को लेकर लोगों के अंदर गुस्सा भर दिया है। सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि परिसर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बना हुआ है। कुत्ते पहले भी सोसाइटी में लोगों पर हमला कर चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन नगर निगम की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर खड़े हुए सवाल

घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में खासकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सोसाइटी के लोगों ने आवारा कुत्तों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की है। इसके पहले भी आवारा कुत्तों के काटने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लोगों का आरोप है कि नगर निगम इस मामले में चुप्पी साधे हुए है। कई बार शिकायत करने के बाद भी आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं बार-बार हो रही हैं।

गाजियाबाद से ज़ुबेर अख्तर की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

जन्माष्टमी से पहले मंदिर से लड्डू गोपाल-राधा रानी की मूर्तियां चुराईं, पुलिस ने 6 घंटे में दानिश को दबोचा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।