1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली: DDA फ्लैट के अंदर से बहकर बाहर आ रहा था खून, दरवाजा तोड़ा तो मंजर देखकर सन्न रह गई पुलिस

दिल्ली: DDA फ्लैट के अंदर से बहकर बाहर आ रहा था खून, दरवाजा तोड़ा तो मंजर देखकर सन्न रह गई पुलिस

पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बंद फ्लैट से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो सबके होश उड़ गए।

पुलिस ने जैसे ही फ्लैट...- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA पुलिस ने जैसे ही फ्लैट का दरवाजा खोला सबके होश उड़ गए।

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को विवेक विहार थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान के अंदर से खून बहकर बाहर आने लगा। विवेक विहार में सत्यम एन्क्लेव स्थित डीडीए फ्लैट्स से दुर्गंध आने की सूचना पर पुलिस ने एक मकान की तलाशी ली। मकान बाहर से बंद था और लेकिन पिछले दरवाजे से खून बहकर बाहर तक आ रहा था। दरवाजा खोलने पर पुलिस को एक 35 वर्षीय महिला का सड़ा-गला शव मिला। शव को एक बैग में कंबल से लिपटकर बैड बॉक्स में छुपाया हुआ था।

बदबू के कारण पड़ोसियों को हुआ शक

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह एक हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, क्योंकि शव को छिपाने की कोशिश की गई थी। बदबू के कारण पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस जब फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंगर दाखिल हुई तो सबके होश उड़ गए। बेड बॉक्स में महिला की सड़ी-गली लाश पड़ी थी जिससे खून बह रहा था। पुलिस महिला की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।

मकान मालिक को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मकान मालिक विवेकानंद मिश्रा को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जांच में पता चला कि विवेकानंद मिश्रा अपने घर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। उसकी पत्नी पटेल नगर में रहती थी और दोनों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे। सूत्रों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी, जिसके चलते वे अलग-अलग रह रहे थे। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस हत्या का संबंध उनके पारिवारिक विवाद से है या फिर कोई अन्य वजह है।

पुलिस इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम भी जारी है।

यह भी पढ़ें-

बेंगलुरू में राकेश ने क्यों की गौरी की हत्या? चाकू मारकर सूटकेस में कर दिया था बंद

35 फोन कॉल करके पहले घर बुलाया, फिर लड़कियों ने ज्वेलर की कर दी हत्या, दिल दहला देगी लखनऊ की यह वारदात

Latest Crime News