1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के स्विमिंग पूल में 10 साल के बच्चे की डूबकर मौत, नहीं थे सुरक्षा के इंतजाम, पुलिस ने शुरू की जांच

दिल्ली के स्विमिंग पूल में 10 साल के बच्चे की डूबकर मौत, नहीं थे सुरक्षा के इंतजाम, पुलिस ने शुरू की जांच

स्विमिंग पुल में बच्चे के डूबने के बाद हुई मौत को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीम ने मालिक और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली के जगतपुर इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां 10 वर्षीय बच्चे की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान संस्कार के रूप में हुई है। मृतक बच्चे के पिता का नाम नीरज है। मृतक के पिता दिल्ली के इब्राहिमपुर गांव के रहने वाले हैं।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किय मृत घोषित

पुलिस के अनुसार, सिविल लाइंस स्थित ट्रॉमा सेंटर से रविवार की सुबह सूचना मिली थी कि एक बच्चे को जगतपुर स्थित स्विमिंग पूल में डूबने के बाद अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पूल में सुरक्षा के नहीं थे पर्याप्त इतंजाम

जांच में सामने आया कि संस्कार जगतपुर क्षेत्र के एक स्विमिंग पूल में नहाने गया था। इसी दौरान वह पानी में डूब गया। पुलिस जांच में यह भी पाया गया कि स्विमिंग पूल पर सुरक्षा के कोई पर्याप्त इंतजाम नहीं थे और वहां कोई लाइफ गार्ड तैनात नहीं था।

खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

पुलिस ने स्विमिंग पूल मालिक और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। साथ ही पुलिस की टीम पूल परिसर के पास मौजूद लोगों से भी इस मामले में पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें: 

चलती ट्रेन में 6 महीने के मासूम की बिगड़ी तबीयत, तभी आया TTE, किया ऐसा काम कि रेलवे कर्मचारियों की हो रही तारीफ

योगी सरकार के 8 नए मंत्रियों को मिले विभाग, भूपेंद्र चौधरी बने MSME मंत्री, जानिए बाकी को मिली कौन सी जिम्मेदारी?