1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार के 8 नए मंत्रियों को मिले विभाग, भूपेंद्र चौधरी बने MSME मंत्री, जानिए बाकी को मिली कौन सी जिम्मेदारी?

योगी सरकार के 8 नए मंत्रियों को मिले विभाग, भूपेंद्र चौधरी बने MSME मंत्री, जानिए बाकी को मिली कौन सी जिम्मेदारी?

 Reported By: Vishal Pratap Singh, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : May 17, 2026 10:20 pm IST,  Updated : May 17, 2026 11:16 pm IST

उत्तर प्रदेश में 8 नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया गया है। हाल ही में योगी सरकार के 6 नए मंत्रियों ने सीधे मंत्री पद की शपथ ली थी। साथ ही 2 राज्य मंत्रियों का प्रमोशन कर उन्हें राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया था।

सीएम योगी- India TV Hindi
सीएम योगी Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश सरकार में हाल ही में शपथ लेने वाले नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार की ओर से जारी सूची के मुताबिक, भूपेंद्र चौधरी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग (MSME) की जिम्मेदारी दी गई है। मनोज पाण्डेय को खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग सौंपा गया है।

सुरेन्द्र दिलेर को मिला राजस्व विभाग

अजीत सिंह पाल को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग मिला है। सोमेन्द्र तोमर को राजनीतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, कृष्ण पासवान को पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग दिया गया है। कैलाश सिंह राजपूत को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग की जिम्मेदारी मिली है। सुरेन्द्र दिलेर को राजस्व विभाग और हंस राज विश्वकर्मा को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग सौंपा गया है। 

मंत्रियों के विभागों के बंटवारे के बाद अब सभी नए मंत्री जल्द ही अपने-अपने विभागों का कार्यभार संभालेंगे। सरकार का कहना है कि नए चेहरों को जिम्मेदारी देकर प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाई जाएगी।

  1. भूपेन्द्र चौधरी — मंत्री

    विभाग: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम

  2. मनोज पाण्डेय — मंत्री
    department: खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति
  3. अजीत सिंह पाल — राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
    विभाग: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
  4. सोमेन्द्र तोमर — राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
    विभाग: राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल
  5. कृष्ण पासवान — राज्य मंत्री
    विभाग: पशुधन एवं दुग्ध विकास
  6. कैलाश सिंह राजपूत — राज्य मंत्री
    विभाग: ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत
  7. सुरेन्द्र दिलेर — राज्य मंत्री
    विभाग: राजस्व
  8. हंसराज विश्वकर्मा — राज्य मंत्री
    विभाग: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम

PWD विभाग सीएम योगी खुद रखेंगे अपने पास

इन सबमें किसी को भी सबसे महत्वपूर्ण माने जाना वाला लोक निर्माण विभाग (PWD) नहीं दिया गया है। सीएम योगी के पास ही PWD विभाग रहेगा। योगी आदित्यनाथ जब पहली बार मुख्यमंत्री बने थे, तब केशव प्रसाद मौर्या और 2022 के चुनाव के बाद जितिन प्रसाद PWD मंत्री हुआ करते थे। इस बार ये विभाग सीएम योगी के पास ही रहेगा।

ये भी पढ़ें: 

यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, लू को लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, जनता से की ये अपील

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।