1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: जूस पी रहे 3 लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, चिंगारी के साथ 50 मीटर तक घिसटती रही बाइक, 1 की मौके पर मौत

VIDEO: जूस पी रहे 3 लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, चिंगारी के साथ 50 मीटर तक घिसटती रही बाइक, 1 की मौके पर मौत

 Published : May 17, 2026 07:42 pm IST,  Updated : May 17, 2026 07:48 pm IST

जब कार ने सड़क किनार ठेले पर जूस पी रहे लोगों को कुचला तो वहां मौजूद लोग ये हादसा देख कर दंग रह गए। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। एक की मौके पर ही मौत हो गई।

जूस पीने के दौरान तेज रफ्तार कार ने रौंदा- India TV Hindi
जूस पीने के दौरान तेज रफ्तार कार ने रौंदा Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां अमरिया थाना क्षेत्र में हरिद्वार नेशनल हाईवे पर शनिवार देर रात सितारगंज की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे ठेले पर जूस पी रहे तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक 8 वर्षीय बच्ची  सहित दो लोग घायल हो गए, जबकि एक की मौके पर ही मौत हो गई। 

पकड़ा गया कार चालक

कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि एक युवक चार पहिया वाहन के साथ ही करीब 50 मीटर तक घसिटता चला गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, आक्रोशित भीड़ ने कार चालक को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

शनिवार रात को हुआ ये हादसा

हादसा शनिवार रात करीब 10 बजे हुआ, जब अमरिया कस्बा के निवासी मुदित गुप्ता अपने रिश्तेदार आशीष गुप्ता और 8 वर्षीय बच्ची नित्या गुप्ता के साथ हाईवे किनारे लगे जूस के ठेले पर जूस पीने पहुंचे थे। तीनों ठेले के पास खड़े होकर जूस पी रहे थे। तभी सितारगंज की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर उसने ठेले के पास खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। 

50 मीटर तक घिसटती रही बाइक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी की मुदित गुप्ता कार में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटते चले गए। टक्कर के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और आसपास से लोग दौड़ पड़े। लोगों ने घायलों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया घटना के बाद गुस्साए लोगों ने चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। 

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को लिया हिरासत में

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम पहुंची। आरोपी ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया। पूरी घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। वहीं, दो घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट- कुलदीप कल्प

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।