1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शाहजहांपुर में नागिन के साथ खिलवाड़ पड़ा भारी, डसने से शख्स की मौत, वीडियो वायरल

शाहजहांपुर में नागिन के साथ खिलवाड़ पड़ा भारी, डसने से शख्स की मौत, वीडियो वायरल

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Oct 06, 2026 02:24 pm IST,  Updated : Oct 06, 2026 02:24 pm IST

शाहजहांपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां सांप पकड़ने का काम करने वाले एक व्यक्ति को सांप से खिलवाड़ करना भारी पड़ गया। सांप के काटने के बाद व्यक्ति की मौत हो गई।

Shahjahanpur- India TV Hindi
शाहजहांपुर में नागिन के साथ खिलवाड़ पड़ा भारी Image Source : REPORTER INPUT

शाहजहांपुर में सांप पकड़ने वाले एक शख्स को जहरीले सांप के साथ खेलना भारी पड़ गया। जिस नागिन को वह पकड़कर लोगों के सामने उसके साथ करतब दिखा रहा था, वही कुछ देर बाद उसकी मौत की वजह बन गई। बताया जा रहा है कि शख्स शराब के नशे में था और इसी दौरान नागिन ने उसे कई बार डस लिया। सांप के जहर का असर होते ही उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

देवकली गांव का मामला

यह पूरा मामला शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र के देवकली गांव का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान बिराहिमपुर झांझरिया गांव निवासी उमेश गौतम के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, उमेश पिछले काफी समय से सांप पकड़ने का काम करता था। इसी वजह से इलाके में लोग उसे सांप पकड़ने के लिए बुलाते थे। बताया जा रहा है कि सोमवार को भी वह देवकली गांव पहुंचा था, जहां उसने एक नागिन को पकड़ लिया।

नागिन को पकड़ने के बाद उमेश ने उसे सुरक्षित तरीके से छोड़ने के बजाय उसके साथ खिलवाड़ शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि उस समय वह शराब के नशे में था। नशे की हालत में उसने नागिन के साथ करतब करने की कोशिश की। इसी दौरान नागिन ने उस पर हमला कर दिया और उसे कई बार डस लिया। आसपास मौजूद लोगों ने जब यह देखा तो वहां अफरा-तफरी मच गई।

 नागिन के डसते ही बिगड़ी हालत

नागिन के काटने के बाद उमेश की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। उसके शरीर में जहर फैलने के कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन बिना देर किए उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। उमेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और घर में मातम छा गया। घटना की सूचना मिलने के बाद बंडा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला और चर्चा में है।

(रिपोर्ट: अंकित)

यह भी पढ़ें:

कानपुर में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, गले में रस्सी बांधकर घसीटा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

कानपुर में सर्जन ने पूजा घर के सामने गोली मारकर की आत्महत्या, पत्नी से हुआ था विवाद; की थी दो शादियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।