नई दिल्ली: दिल्ली के ओखला इलाके में 30 वर्षीय युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गयी । पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है । दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ओखला फेज-1 में 30 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजू (30), निवासी मजदूर कल्याण कैंप, ओखला फेज-1 के रूप में हुई है।
पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस के मुताबिक, 15 अगस्त की रात करीब 10:15 बजे ओखला फेज-2 के बी-272 के पास चाकूबाजी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि राजू पर ESIC अस्पताल बस स्टैंड, मां आनंदमयी मार्ग के पास धारदार हथियार से हमला किया गया था। गंभीर हालत में राजू को AIIMS ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से खून से सने कपड़े और अन्य सामान बरामद कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं।
मृतक राजू की बहन ने क्या बताया?
मृतक राजू की बहन ने बताया कि स्मैक खरीदने के लिए गोविंदपुरी इलाके के जंगल मे अपने दोस्त टिंकू के साथ गया था। वहीं पर राजू को चाकू मारा गया। जिसके बाद घायल अवस्था में टिंकू राजू को लेकर घर आया जहां से उसे परिवार के लोग हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर में उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मामले में FIR नंबर 456/2026, धारा 103(1) BNS के तहत थाना गोविंदपुरी में केस दर्ज किया गया है। हत्या की जांच के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। CCTV फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि कई अन्य संदिग्धों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है। पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
बता दें कि दिल्ली में आए दिन मर्डर के मामले सामने आ रहे हैं। इन घटनाओं से पुलिस की अलर्टनेस को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं बचा है? इस तरह की घटनाएं ये दर्शाती हैं कि बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और वह पुलिस से डर नहीं रहे हैं।
इससे पहले एम्स मेट्रो स्टेशन के पास 49 साल के रेहड़ी विक्रेता की हत्या हो गई थी।
ये भी पढ़ें-
मां ने मांगे खाने के पैसे तो बेटे ने कर दी हत्या, मैदानगढ़ी में बेटे की हैवानियत से सनसनी, बॉडी ठिकाने लगाने जुटा