A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi News: MCD ने गिराया कुख्यात लेडी ड्रग माफिया अल्का का अवैध निर्माण, उसके पूरे परिवार पर दर्ज हैं 57 केस

Delhi News: MCD ने गिराया कुख्यात लेडी ड्रग माफिया अल्का का अवैध निर्माण, उसके पूरे परिवार पर दर्ज हैं 57 केस

कुख्यात ड्रग माफिया अल्का के अवैध निर्माण पर दिल्ली के द्वारका में MCD ने कड़ी कार्रवाई की है। यहां ड्रग माफिया के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया गया है।

Delhi lady drug mafia Alka- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT दिल्ली में ड्रग माफिया के अवैध निर्माण पर पुलिस–MCD की बड़ी कार्रवाई।

Delhi Drug Mafia: दिल्ली के द्वारका में ड्रग माफिया के अवैध निर्माण पर पुलिस और MCD ने बड़ी कार्रवाई की है। द्वारका के डाबड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ड्रग माफिया से जुड़े अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई द्वारका के पुलिस डिप्टी कमिश्नर अंकित सिंह के निर्देश पर की गई।

ड्रग माफिया का अवैध निर्माण ध्वस्त

बता दें कि नव नियुक्त थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गंगा राम मीणा ने पदभार संभालते ही अवैध गतिविधियों पर सख्ती दिखाते हुए ड्रग माफिया से जुड़े अवैध निर्माण की सूचना एमसीडी को दी। इसके बाद मकान संख्या B-101, पॉकेट-4, जेजे कॉलोनी, उत्तम नगर (बिंदापुर, डाबड़ी) में एमसीडी ने तोड़फोड़ की कार्रवाई की, जिसमें डाबड़ी थाना पुलिस ने सहयोग किया।

लेडी ड्रग माफिया पर दर्ज हैं 28 केस

यह संपत्ति मनोज नागिया की पत्नी अल्का की बताई जा रही है, जो एक कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम व एनडीपीएस एक्ट के तहत 28 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके पति मनोज नागिया का नाम भी 15 से ज्यादा आपराधिक मामलों में जुड़ा हुआ है।

माफिया के परिवार पर हैं कुल 57 मामले

उनके परिवार के अन्य सदस्य भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाए गए हैं। इसमें मनोज नागिया का दो बेटे और एक बेटी भी शामिल है। उनके बेटे करण पर आबकारी व एनडीपीएस एक्ट के 7 मामले हैं। वहीं, उनके पुत्र गौरव उर्फ गोलू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट के 4 केस हैं। वहीं, मनोज की बेटी मनीषा पर आबकारी एक्ट के 3 मामले दर्ज हैं। ये सब जोड़ लें तो पूरे परिवार पर कुल 57 केस दर्ज हैं।

नशा तस्करी और अवैध निर्माण पर सख्त प्रशासन

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई संगठित अपराध, नशा तस्करी और अवैध निर्माण पर सख्त संदेश देने के उद्देश्य से की गई है। डाबड़ी थाना पुलिस और एमसीडी के संयुक्त प्रयास से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-

गाजियाबाद में डबल मर्डर से हड़कंप, ढाबे पर खाना देरी से परोसने को लेकर हुआ विवाद

बेटा नहीं होने पर की पत्नी की हत्या, चेहरा भी कुचला, फिर बोरे में शव भरकर नाले में फेंका