1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद में डबल मर्डर से हड़कंप, ढाबे पर खाना देरी से परोसने को लेकर हुआ विवाद

गाजियाबाद में डबल मर्डर से हड़कंप, ढाबे पर खाना देरी से परोसने को लेकर हुआ विवाद

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jan 31, 2026 07:59 am IST,  Updated : Jan 31, 2026 08:52 am IST

गाजियाबाद में एक ढाबे पर हुए विवाद में दो लोगों की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक खाना देर से परोसने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद चाकूबाजी हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

खाने को लेकर हुआ था विवाद।- India TV Hindi
खाने को लेकर हुआ था विवाद। Image Source : REPORTER INPUT

गाजियाबाद: जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र में देर रात एक ढाबे पर हुए विवाद में 2 युवकों की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक खाना देरी से परोसने के बाद पैसों को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद यहां चाकूबाजी की घटना हुई। घटना अंबेडकर गेट के पास स्थित वैष्णो ढाबे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने चाकू निकाल लिए। इस घटना में खोड़ा निवासी सत्यम (26) और उसके दोस्त श्रीपाल (25) की चाकू लगने से मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल है।

खाने का बिल मांगने पर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक फैक्ट्री में काम करने वाले दोस्त सत्यम, श्रीपाल और अनुराग ई रिक्शा से आंबेडकर गेट के पास वैष्णो ढाबे पर खाना खाने पहुंचे। ढाबे से शराब के साथ खाने का सामान (चखना) मंगवाने को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद खाने का बिल मांगने पर ढाबा कर्मचारियों से इनका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर मारपीट होने लगी। इस दौरान ढाबा कर्मचारियों ने चाकू या अन्य किसी नुकीले हथियार से इन तीनों पर ताबड़तोड़ वार कर दिये। इसमें सत्यम और श्रीपाल की मौत हो गई जबकि अनुराग घायल हो गया। 

जांच में जुटी पुलिस 

घटना की सूचना पर डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल, एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव और खोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि शराब पीने के विवाद में झगड़ा हुआ। दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक युवक घायल है, उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। (इनपुट- जुबेर अख्तर)

यह भी पढ़ें-

रील के जुनून ने ली जान, पत्थर से फिसल कर गिरा युवक, हुई मौत

मध्य प्रदेश: हॉस्टल में पढ़ने वाली आठवीं क्लास की छात्रा बनी मां, दिया बच्ची को जन्म, मच गया हड़कंप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।