नई दिल्ली: दिल्ली के पॉश कालकाजी इलाके में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या हो गई है। परिजनों का आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर की पीट-पीटकर हत्या की गई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
क्या है पूरा मामला?
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी थाना क्षेत्र के L-8 इलाके में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर बंटी घड़ियाल की हत्या की सूचना पुलिस को मिली है। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, उसी की बिल्डिंग में रहने वाले लोगों से देर रात हाथापाई हुई, जिसके बाद वह बिल्डिंग से नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की गहनता जांच में जुटी है।
प्रॉपर्टी डीलर बंटी घड़ियाल की बहन ने क्या बताया?
मृतक प्रॉपर्टी डीलर बंटी घड़ियाल की बहन ने बताया कि उन्हें जब रात में जानकारी मिली कि उनके भाई को कुछ लोग पीट रहे हैं तो वह मौके पर पहुंचीं। उन्होंने देखा कि कई लोग मिलकर उनके भाई को मार रहे हैं, उसमें एक महिला भी थी। मेरे भाई को बुरी तरह से पीटा गया उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। हम उसे छुड़ाते रहे लेकिन इन लोगों ने हमारी एक भी नहीं सुनी। प्रॉपर्टी को लेकर यह लोग मेरे भाई से झगड़ रहे थे। हमने पुलिस को भी कॉल किया लेकिन पुलिस बहुत देर में आई।
किस पर लगे आरोप?
मृतक के परिवार वालों ने बताया है कि इस मामले में आरोपी का नाम राजेंद्र उर्फ रज्जी चौधरी है। उसी ने बंटी को पीटा और लोगों से पिटवाया।
मृतक बंटी के भाई दिलबाग सिंह भी इस घटना में घायल
मृतक बंटी के भाई दिलबाग सिंह भी इस घटना में घायल हुए हैं। दिलबाग सिंह का पैर टूटा है, मुंह पर भी चोटें आई हैं। दिलबाग ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि उनके भाई को बुरी तरह पीटा जा रहा है। जब वह भाग कर गए तो उन लोगों ने उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया, जब पहुंचे तब तक उनके भाई की जान जा चुकी थी। उनके पैर को भी तोड़ दिया।
इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इससे पहले ईस्ट दिल्ली में सरेआम युवक की हत्या हुई थी और मंडावली में चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया था।
ये भी पढ़ें-
दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने पत्नी की हत्या के बाद की खुदकुशी, इलाके में मची सनसनी