A
Hindi News एजुकेशन परीक्षा RPSC Mains Exam 2024: शुरू हुई RAS की मुख्य परीक्षा, अजमेर और जयपुर के 77 सेंटर्स पर हो रहे एग्जाम

RPSC Mains Exam 2024: शुरू हुई RAS की मुख्य परीक्षा, अजमेर और जयपुर के 77 सेंटर्स पर हो रहे एग्जाम

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) मुख्य परीक्षा 2025 आज और कल (17 और 18 जून 2025) को दो पारियों में आयोजित की जा रही है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA सांकेतिक तस्वीर

RPSC Mains Exam 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आज 17 और कल 18 जून को RAS मुख्य परीक्षा 2024 आयोजित की जा रही है। परीक्षा अजमेर के 29 और जयपुर के 48 केंद्रों पर दो पारियों में आयोजित की जा रही है। जिसमें पहली पारी की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। फिर दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपन्न होगी। 

छात्र RPSC के दिशा-निर्देश का पालन जरूर करें

RPSC की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर फ्लाइंग स्क्वॉड, वीडियोग्राफी और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।  आयोग की ओर से परीक्षा के लिए सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से 1 घंटे पहले केंद्रों पर पहुंचने और परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। साथ ही, अभ्यर्थियों को वैध पहचान पत्र और प्रवेश पत्र साथ लाने के लिए भी कहा गया है।

दो दिन में देने होंगे 5 पेपर 

17 जून को सामान्य अध्ययन (G.S) पेपर I और पेपर II आयोजित किए जाएंगे, जबकि 18 जून को सामान्य अध्ययन (G.S) पेपर III और सामान्य हिंदी व अंग्रेजी का पेपर होगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम एक घंटे पहले पहुंचने का निर्देश दिया गया है। RPSC ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

14 जून को जारी हुआ था एडमिट कार्ड

RPSC ने 14 जून 2025 को आरएएस मुख्य परीक्षा 2024 के लिए प्रवेश पत्र जारी किए थे। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या एसएसओ पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने प्रवेश पत्र में दी गई जानकारी, जैसे नाम, फोटो और परीक्षा केंद्र, को अच्छी तरह जांच लें। किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत आरपीएससी हेल्पडेस्क से संपर्क करने का निर्देश दिया गया है।

(राजस्थान से दिनेश कुमावत की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

नीट के बिना कौन से मेडिकल कोर्सेज में बना सकते हैं शानदार करियर? देख लें लिस्ट

UPSC ने 400 से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, पढ़ें यहां हर जरूरी डिटेल

Latest Education News