Singheshwar vidhan sabha chunav result 2020: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला है। बिहार की बिहारीगंज विधानसभा सीट पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के निरंजन कुमार मेहता ने 18711 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। जेडीयू के निरंजन मेहता ने कांग्रेस प्रत्याशी सुभाषिनी शरद यादव को करारी शिकस्त दी है।
चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, बिहारीगंज विधानसभा सीट पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के निरंजन मेहता को कुल 81531 वोट (43.63 प्रतिशत) मिले हैं। वहीं शरद यादव की बेटी कांग्रेस प्रत्याशी सुभाषिनी शरद यादव को 62820 (33.61 प्रतिशत) वोट मिले हैं। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी के विजय कुमार सिंह 8764 (4.69 प्रतिशत) वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे।
बिहार की बिहारीगंज विधानसभा सीट पर कुल 186883 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें 185103 वोट ईवीएम से और 1780 वोट पोस्टल बैलट के माध्यम से डाले गए हैं। वहीं बिहारीगंज विधानसभा सीट पर नोटा की बात करें तो कुल 1590 यानि 0.85 प्रतिशत लोगों ने नोटा का विकल्प चुना है।
2015 के चुनाव में इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के निरंजन कुमार मेहता ने जीत हासिल की थी। भारतीय जनता पार्टी (BJP)के प्रत्याशी रवींद्र चरण यादव दूसरे स्थान पर रहे थे। इस चुनाव में JAPL प्रत्याशी तीसरे, निर्दलीय उम्मीदवार चौथे तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)प्रत्याशी पांचवें पायदान पर रहा था।
इसबार चुनाव आयोग ने कोरोना वायरस को लेकर वोटिंग के दौरान कई दिशा-निर्देशों को लागू किया था जिसमें मतदान कर्मियों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम)की स्वच्छता, मास्क पहनना, थर्मल स्कैनिंग, सेनिटाइजर और साबुन और पानी की उपलब्धता और अन्य सुरक्षात्मक मापदंडों का पालन सुनिश्चत कराया जाना शामिल था।
Darbhanga Election Result:दरभंगा में बीजेपी आगे आरजेडी पीछे, BJP-RJD में कड़ी टक्कर
Hayaghat Election Result: हायाघाट विधानसभा सीट में आरजेडी प्रत्याशी भोला यादव आगे, बीजेपी पीछे
Jale vidhan sabha chunav result: जाले में बीपेजी के जिवेश कुमार आगे, कांग्रेस के मशकूर अहमद उस्मानी पीछे
Saharsa Election Result: सहरसा में बीजेपी के आलोक रंजन आगे, आरजेडी की लवली आनंद पीछे
Bahadurpur Election Result: बहादुरपुर विधानसभा सीट में आरजेडी के रमेश चौधरी आगे, JDU के मदन साहनी दूसरे नंबर पर
Barari Election Result: बरारी विधानसभा सीट पर जेडीयू के बिजय सिंह आगे, आरजेडी के नीरज कुमार पीछे