1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bahadurpur Election Result: बहादुरपुर विधानसभा सीट पर JDU के मदन साहनी 2629 वोटों से जीते, RJD के रमेश चौधरी हारे

Bahadurpur Election Result: बहादुरपुर विधानसभा सीट पर JDU के मदन साहनी 2629 वोटों से जीते, RJD के रमेश चौधरी हारे

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 10:04 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 07:44 pm IST

Bahadurpur vidhan sabha chunav result: बिहार की बहादुरपुर विधानसभा सीट पर जेडीयू के मदन साहनी आगे चल रहे हैं। वहीं आरजेडी के रमेश चौधरी दूसरे नंबर पर हैं।

Bahadurpur Seat Election Result Ramesh Chaudhary Madan Sahni RJD JDU- India TV Hindi
Bahadurpur Seat Election Result

Bahadurpur vidhan sabha chunav result 2020: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में बिहार की बहादुरपुर विधानसभा सीट पर JDU के मदन साहनी ने 2629 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।बहादुरपुर विधानसभा सीट पर आरजेडी के रमेश चौधरी दूसरे नंबर पर रहे। 

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, बहादुरपुर विधानसभा सीट पर जेडीयू प्रत्याशी मदन साहनी को 68538 वोट (38.05 प्रतिशथ) प्राप्त हुए हैं। वहीं आरजेडी के रमेश चौधरी को 65909 वोट (37.03 प्रतिशत) के साथ दूसरे नंबर पर रहे। 16873 वोट (9.48 प्रतिशत) के साथ लोक जनशक्ति पार्टी के देवेंद्र कुमार झा तीसरे नंबर पर रहे। 
 
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में बहादुरपुर विधानसभा सीट पर कुल 178011 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें 177553 लोगों ने ईवीएम के जरिए मतदान किया वहीं 458 लोगों ने पोस्टर बैलेट के जरिए मतदान किया। बहादुरपुर विधानसभा सीट पर 3873 (2.18 प्रतिशत) लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया। 

2015 के चुनाव में इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भोला यादव ने जीत हासिल की थी। भारतीय जनता पार्टी (BJP)के प्रत्याशी हरि साहनी दूसरे स्थान पर रहे थे। इस चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) प्रत्याशी तीसरे,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)उम्मीदवार चौथे तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी (CPIML) प्रत्याशी पांचवें पायदान पर रहा था। 

इसबार चुनाव आयोग ने कोरोना वायरस को लेकर वोटिंग के दौरान कई दिशा-निर्देशों को लागू किया था जिसमें मतदान कर्मियों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम)की स्वच्छता, मास्क पहनना, थर्मल स्कैनिंग, सेनिटाइजर और साबुन और पानी की उपलब्धता और अन्य सुरक्षात्मक मापदंडों का पालन सुनिश्चत कराया जाना शामिल था। 

Darbhanga Election Result:दरभंगा में बीजेपी आगे आरजेडी पीछे, BJP-RJD में कड़ी टक्कर


Hayaghat Election Result: हायाघाट विधानसभा सीट में आरजेडी प्रत्याशी भोला यादव आगे, बीजेपी पीछे

Jale vidhan sabha chunav result: जाले में बीपेजी के जिवेश कुमार आगे, कांग्रेस के मशकूर अहमद उस्मानी पीछे

Saharsa Election Result: सहरसा में बीजेपी के आलोक रंजन आगे, आरजेडी की लवली आनंद पीछे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024