Sunday, February 15, 2026
Advertisement
bihar-vidhan-sabha-chunav-2020
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Saharsa Election Result: सहरसा में बीजेपी के आलोक रंजन ने 19679 वोटों से आरजेडी की लवली आनंद को हराया

Saharsa Election Result: सहरसा में बीजेपी के आलोक रंजन ने 19679 वोटों से आरजेडी की लवली आनंद को हराया

Reported by: IndiaTV Hindi Desk Published : Nov 10, 2020 09:51 am IST, Updated : Nov 11, 2020 02:15 pm IST

Saharsa Vidhan Sabha Chunav Result: बिहार की सहरसा विधानसभा सीट पर भाजपा के आलोक रंजन ने 19679 वोटों के अंतर से आरजेडी प्रत्याशी लवली आनंद को करारी शिकस्त दी है। 

Saharsa Seat Election Result Lovely Anand Alok Ranjan Jha BJP RJD- India TV Hindi
Saharsa Seat Election Result

Saharsa vidhan sabha chunav Result 2020: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, बिहार की सहरसा विधानसभा सीट पर भाजपा के आलोक रंजन ने 19679 वोटों के अंतर से आरजेडी की प्रत्याशी लवली आनंद को करारी शिकस्त दी है। 

चुनाव आयोग के मुताबिक, बिहार की सहरसा विधानसभा सीट पर विजयी प्रत्याशी भाजपा के आलोक रंजन को कुल 103538 वोट मिले हैं, जिसमें 103199 वोट ईवीएम से और 339 वोट पोस्टल बैलट से मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर रहे आरजेडी प्रत्याशी लवली आनंद को कुल 83859 वोट मिले हैं, जिसमें 83022 वोट ईवीएम से और 837 वोट पोस्टल बैलट से मिले हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक, बिहार की सहरसा विधानसभा सीट पर वोट शेयर की बात करें तो विजयी प्रत्याशी भाजपा के आलोक रंजन को 45.59 प्रतिशत वोट मिले हैं और दूसरे नंबर पर रहे महागठबंधन के आरजेडी प्रत्याशी लवली आनंद को 36.93 प्रतिशत वोट मिले हैं। वहीं कुल 12592 वोट (5.54 प्रतिशत) के साथ निर्दलीय उम्मीदवार किशोर कुमार तीसरे नंबर पर रहे। 

बिहार की सहरसा विधानसभा सीट पर कुल 227106 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें 225767 वोट ईवीएम से और 1339 वोट पोस्टल बैलट के माध्यम से डाले गए हैं। वहीं सहरसा विधानसभा सीट पर नोटा की बात करें तो कुल 5307 यानि 2.34 प्रतिशत लोगों ने नोटा का विकल्प चुना है। 

2015 के चुनाव में इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अरुण कुमार ने जीत हासिल की थी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी आलोक रंजन दूसरे स्थान पर रहे थे। इस चुनाव में JAPL प्रत्याशी तीसरे, निर्दलीय उम्मीदवार चौथे तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) प्रत्याशी पांचवें पायदान पर रहा था।  

इसबार चुनाव आयोग ने कोरोना वायरस को लेकर वोटिंग के दौरान कई दिशा-निर्देशों को लागू किया था जिसमें मतदान कर्मियों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम)की स्वच्छता, मास्क पहनना, थर्मल स्कैनिंग, सेनिटाइजर और साबुन और पानी की उपलब्धता और अन्य सुरक्षात्मक मापदंडों का पालन सुनिश्चत कराया जाना शामिल था। 

Darbhanga Election Result:दरभंगा में बीजेपी आगे आरजेडी पीछे, BJP-RJD में कड़ी टक्कर

Hayaghat Election Result: हायाघाट विधानसभा सीट में आरजेडी प्रत्याशी भोला यादव आगे, बीजेपी पीछे

Jale vidhan sabha chunav result: जाले में बीपेजी के जिवेश कुमार आगे, कांग्रेस के मशकूर अहमद उस्मानी पीछे

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024

Advertisement
Advertisement
Advertisement