UP Election 2022: भाजपा ने 8 और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, देखें पूरी सूची
UP Election 2022: भाजपा ने 8 और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, देखें पूरी सूची
IndiaTV Hindi Desk
Published : Jan 25, 2022 11:28 pm IST, Updated : Jan 25, 2022 11:52 pm IST
उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहला चरण 10 फरवरी को होगा जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को है।
Image Source : FILE PHOTO8 उम्मीदवारो की लिस्ट बीजेपी ने जारी की
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को अपने 8 और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इसमें अमॉपुर से हरिओम वर्मा, पटियाली से ममतेश शाक्य, मारहरा से वीरेंद्र वर्मा, भरथना से डॉ. सिद्धांत शंकर दोहरे, जलेसर एससी से संजीव कुमार दिवाकर, किशनी से डॉ. प्रियरंजन आशु दिवाकर, औरेया से गुड़िया कठेरिया और रसूलाबाद से पूनम संखवार को मैदान में उतारा गया है।
इधर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) भी चुनाव लड़ रही है। आज जेडीयू ने 20 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।