1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: BJP ने जारी की पहली लिस्ट, सीएम योगी गोरखपुर शहर से लड़ेंगे चुनाव; देखें पूरी लिस्ट

UP Election 2022: BJP ने जारी की पहली लिस्ट, सीएम योगी गोरखपुर शहर से लड़ेंगे चुनाव; देखें पूरी लिस्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 15, 2022 01:04 pm IST,  Updated : Jan 15, 2022 02:26 pm IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने पहली सूची जारी कर दी है। सीएम योगी अयोध्या के बदले गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे। पूरी लिस्ट यहां देखें।

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। सीएम योगी को गोरखपुर शहर से मैदान में उतारा गया है। भाजपा ने पहली लिस्ट में कुल 107 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। 107 में से 63 सीटों पर सिटिंग विधायक और 21 सीटों पर नए प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया गया  है।   

इन तीन प्रत्‍याशियों पर पार्टी ने फिर से भरोसा दिखाते हुए टिकट दिया है। नोएडा से पंकज सिंह, कैराना से मृगांका सिंह, सरधना से संगीत सोम और थाना भवन से सुरेश राणा को दोबारा टिकट मिला है। इसमें से 83 में से 63 विधायको को दोहराया गया है। जबकि, 30 विधायको का टिकट काट दिया गया है।

पूर्व गवर्नर बेबी रानी मौर्य को जाटव आगरा ग्रामीण से टिकट दिया गया है। जबकि, जेवर से धीरेंद्र सिंह, दादरी से तेजपाल नागर से टिकट दिया गया है। लक्ष्‍मीकांत वाजपेयी का मेरठ से टिकट काट दिया गया है। इसकी जगह पर कमल दत्त शर्मा पर पार्टी ने विश्वास जताया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्‍मीकांत वाजपेयी का मेरठ शहर से टिकट काट, उनकी जगह युवा नेता कमल दत्त शर्मा को टिकट दिया गया है। कैंट से 4 बार विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल का टिकट काटकर अमित अग्रवाल को पार्टी ने मैदान में उतारा है। सिवालखास विधानसभा से जितेन्द्र पाल सिंह का टिकट काट कर कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन मनिंदर पाल को पार्टी ने टिकट दिया है। हस्तिनापुर विधानसभा और किठौर विधानसभा में विधायक के विरोध के बाद भी पार्टी ने दोबारा भरोसा जताया है। मेरठ दक्षिण से सोमेंद्र तोमर को फिर मौका दिया गया है।

ये है पूरी लिस्ट- किसे कहां से पार्टी ने उतारा मैदान में

सीट-                   नाम

1. गोरखपुर शहर- योगी आदित्यनाथ
2. सिराधू (प्रयागराज)- केशव प्रसाद मौर्या
3. कैराना- मृगांका सिंह
4. थानाभवन- सुरेश राणा
5. शामली- तेजेंद्र सिंह निर्वाल
6. बुढाना- उमेश मलिक
7. चरथावल- सपना कश्यप
8. पुरकाजी - प्रमोद उटवाल
9. मुजफ्फरनगर- कपिलदेव अग्रवाल
10. खतौली- विक्रम सैनी
11. मीरापुर- प्रशांत गुर्जर
12. सिवालखास- मनेंद्र पाल सिंह
13. सरधना- संगीत सोम
14. हस्तिनापुर- दिनेश खटीक
15. किठौर- सत्यवीर त्यागी
16. मेरठ कैंट- अमित अग्रवाल
17. मेरठ- कमल दत्त शर्मा
18. मेरठ दक्षिण- सोमेंद्र तोमर
19. बागपत- योगेश धामा
20. लोनी- नंदकिशोर गुर्जर
21. मुरादनगर- अजीत पाल त्यागी
22. साहिबाबाद- सुनील शर्मा
23. गाजियाबाद- अतुल गर्ग
24. मोदीनगर- मंजू सिवाच
25. धौलाना- धर्मेंश तोमर
26. हापुड़- विजय पाल आड़ती
27. गुढ़मुक्तेश्वर- हरेंद्र चौधरी तेवतिया
28. नोएडा- पंकज सिंह
29. दादरी- तेजपाल सिंह नागर
30. जेवर- धीरेंद्र सिहं
31. सिकंद्राबाद- लक्ष्मीराज सिंह
32. बुलंदशहर- प्रदीप चौधरी
33. स्याना- देवेंद्र सिंह लोधी
34. अनुपशहर- संजय शर्मा
35. डिबाई- सी.पी. सिंह
36. शिकारपुर- अनिल शर्मा
36. खुर्जा- मीनाक्षी सिंह
37. खैर- अनूप प्रदान बाल्मिकी
38. बरौली- जयवीर सिंह
39. अतरौली- संदीप सिंह
40. छर्रा- रविंद्र पाल सिंह
41. कोल- अनिल पारासर
42. इग्लास- राजकुमार सहयोगी
43. छाता- लक्ष्मी नारायण
44. मांट- राजेश चौधरी
45. गोवर्धन- मेघश्याम सिंह
46. मथुरा- श्रीकांत शर्मा
47. बल्देव- पूरन प्रकाश जाटव
48. एत्मादपुर- धर्मपाल सिंह
49. आगरा कैंट- जीएस धर्मेश
50. आगरा दक्षिण- योगेंद्र धर्मेश
51. आगरा उत्तर- पुरूषोत्तम खंडेलवाल
52. आगरा ग्रामीण- बेबी रानी मौर्या
53. फतेहपुर सीकरी- चौधरी बाबूलाल
54. खेरागढ़- भगवान सिंह कुशवाहा
55. फतेहाबाद- छोटेलाल वर्मा
56. बाह- रानी पक्षालिका
57. बेहट- नरेश सैनी
58. नकुड- मुकेश चौधरी
59- सहारनपुर नगर- राजीव गुंबर
60. सहारनपुर- जगपाल सिंह
61. देवबंद- बृजेश सिंह रावत
62. रामपुर मनिहारन- देवेंद्र निम
63. गंगोह- कीरत सिंह गुर्जर
64. नजीबाबाद- कुंवर भारतेंदु सिंह
65. नगीना- डॉ. यशवंत
66. बरहापुर- सुशांत सिंह
67. धामपुर- अशोक कुमार राणा
68. नहटौर- ओम कुमार
69. बिजनौर- सूची मौसम चौधरी
70. चांदपुर- कमलेश सैनी
71. नूरपुर- सीपी सिंह
72. कांठ- राजेश कुमार चुन्नू
73. मुरादाबाद देहात- कृष्णकांत मिश्रा
74. मुरादाबाद नगर- रितेस गुप्ता
75. कुंदरकी- कमल प्रजापति
76. बिलारी- परमेश्वर लाल सैनी
77. चंदौसी- गुलाबो देवी
78. असमौली- हरेंद्र सिंह
79. संभल- राजेश सिंघल
80. चमरौआ- मोहन कुमार लोधी
81. बिलासपुर- बलदेव सिंह औलख
82. रामपुर- आकाश सक्सेना
83. मिलक- राजबाला
84. धनौरा- राजीव तरारा
85. नौगावा सादत- देवेंद्र नागपाल
86. अमरोहा- राम सिंह सैनी
87. हसनपुर- महेंद्र सिंह खडगवंशी
88. गुन्नौर- अजीत कुमार (राजू यादव)
89. बिसौली- कुशाग्र सागर
90. सहसवान- डीके भारद्वाज
91. बिल्सी- हरीश शाक्य
92. बदायूं- महेश गुप्ता
93. शेखपुर- धर्मेंद्र शाक्य
94. दातागंज- राजीव सिंह (बब्लू भैया)
95. मीरगंज- डॉ. डीसी वर्मा
96. नवाबगंज- डॉ. एसपी आर्य गंगवार
97. फरीदपुर- डॉ. श्याम बिहारी लाल
98. बिथरी चैनपुर- डॉ. राघवेंद्र शर्मा
99. बरेली- डॉ. अरूण सक्सेना
100. बरेली कैंट- संजीव अग्रवाल
101. ऑवला- धर्मपाल सिंह
102. कटरा- वीर विक्रम सिंह
103. पुवायां- चेतराम पासी
104. शाहजहांपुर- सुरेश खन्ना

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024