1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. विजापुर में कांग्रेस की बड़ी जीत, डॉ. सी. जे. चावड़ा ने भाजपा प्रत्याशी को 7053 वोटों से हराया

विजापुर में कांग्रेस की बड़ी जीत, डॉ. सी. जे. चावड़ा ने भाजपा प्रत्याशी को 7053 वोटों से हराया

विजापुर की सीट पर कांग्रेस ने एक बड़ी जीत हासिल की है। इस सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी रमनभाई डी. पटेल (स्टारलाइन) को 7053 वोटों से हराया है।

gujarat election- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV गुजरात चुनाव

गुजरात विधानसभा के विजापुर सीट पर कांग्रेस की जीत हुई है। यहां के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सी. जे. चावड़ा ने बीजेपी के रमनभाई डी. पटेल (स्टारलाइन) को 7053 वोटों से हराया है। डॉ. सी. जे. चावड़ा वो 78749 वोट मिले, जबकि रमनभाई डी. पटेल को 71696 वोट मिले। बीच में इन दोनों के बीच कड़ी टक्कर चल रही थी और फिर अंत में कांग्रेस ने जीत दर्ज की। 

पिछले चुनाव का विजापुर सीट का परिणाम
2017 के विधानसभा चुनावों की बात करें तो बीजेपी कैंडिडेट रमनभाई पटेल ने कांग्रेस उम्मीदवार पटेल नाथाभाई प्रभुदास को 1164 वोटों के मार्जिन से हराया था। उन चुनावों में रमनभाई को 72326 वोट मिले थे जबकि नाथाभाई 71162 लोगों का समर्थन जुटा पाए थे। 1280 वोटों के साथ NOTA पांचवें नंबर पर था।