1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. VIDEO: माधुरी दीक्षित ने फैंस को बताया मास्क पहनने का सही तरीका

VIDEO: माधुरी दीक्षित ने फैंस को बताया मास्क पहनने का सही तरीका

माधुरी दीक्षित ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो फैंस को सही तरीके से मास्क पहनना सिखा रही हैं।

 माधुरी दीक्षित - India TV Hindi
Image Source : MADHURI DIXIT  माधुरी दीक्षित 

कोरोना वायरस की दूसरी वेव ने देश के ज्यादातर हिस्सों में अपने पैर पसार दिए हैं, ऐसे मे सभी सेलिब्रिटी अपने फैंस को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने भी अपने फैंस को सतर्क और सुरक्षित रहने की सलाह दी है। माधुरी दीक्षित ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो फैंस को सही तरीके से मास्क पहनना सिखा रही हैं।

माधुरी ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है, वीडियो में पहले वो गलत तरीके से मास्क पहनकर बताती हैं कि कौन कौन सा तरीका गलत है और फिर आखिर में माधुरी सही तरीके से मास्क पहनना फैंस को सिखाती हैं। देखिए वीडियो-

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित इन दिनों टीवी शो डांस दीवाने में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री जानती हैं कि कैसे अपने फैंस का दिल जीता जाता है। मंगलवार को एक खूबसूरत वीडियो साझा करते हुए माधुरी 'बाजरे दा सिट्टा' के ट्रेंड में शामिल हो गई। अभिनेत्री ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह लोकप्रिय गीत पर परफॉर्मेंस दे रही हैं और शानदार एक्स्प्रेशन भी दे रही हैं। अपने कैजुअल लुक से, माधुरी एक गुलाबी झिलमिलाती लहंगे में एक भव्य दीवा में बदल जाती हैं।

देखें वीडियो: 

अभिनेत्री ने वीडियो को कैप्शन दिया, "ऑन ट्रेंड विद #BajreDaSitta।"

 

ये भी पढ़ें-

सलमान खान की 'राधे' 13 मई को सिनेमाघरों के साथ-साथ पे-पर-व्यू स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

पिता के निधन की खबर सुन मुंबई वापस लौटीं हिना खान को पैपराजी ने घेरा, विकास गुप्ता ने बताया - असंवेदनशील

उर्वशी ढोलकिया की फैमिली चाहती हैं उनकी दूसरी शादी, अभिनेत्री ने जाहिर की अपनी मंशा