1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की 'राधे' 13 मई को सिनेमाघरों के साथ-साथ पे-पर-व्यू स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

सलमान खान की 'राधे' 13 मई को सिनेमाघरों के साथ-साथ पे-पर-व्यू स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

 Published : Apr 21, 2021 01:46 pm IST,  Updated : Apr 21, 2021 02:18 pm IST

सलमान खान की राधे सिनेमाघरों के साथ-साथ पे-पर-व्यू स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर एक साथ रिलीज़ होगी। फिल्म को 13 मई को बड़े पैमाने पर रिलीज़ की योजना हैं।

Radhe, Salman Khan- India TV Hindi
सलमान खान की 'राधे' 13 मई को सिनेमाघरों के साथ-साथ OTT स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज Image Source : INSTAGRAM/SALMAN KHAN

ईद रिलीज़ की परंपरा को ध्यान में रखते हुए, सलमान खान फिल्म्स और ज़ी स्टूडियो ने 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के लिए मेगा रिलीज़ का ऐलान कर दिया है। प्रभु देवा की तरफ से डायरेक्ट की गई इस फिल्म को सिनेमाघरों के साथ-साथ पे-पर-व्यू स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर एक साथ रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म को 13 मई को बड़े पैमाने पर रिलीज़ की योजना हैं। यह फिल्म इस तरह दोहरे मीडिय पर रिलीज़ का जाने बड़ी फिल्म में से एक है।

फिल्म का ट्रेलर कल यानी 22 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। 

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपनी फिल्म राधे के पहले पोस्टर को रिलीज किया था। फिल्म का पोस्टर रिलीज कर सलमान खान ने फैंस से कहा, ''ईद का वादा था, ईद पर ही आएंगे क्योंकि एक बार जो मैंने... ''। सलमान खान ने अपने चिरपरिचित अंदाज में फैंस के बीच अपनी फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था।

'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ प्रभु देवा द्वारा निर्देशित होगी। इस फिल्म में सलमान खान, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिकाओं में होंगे। 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' का निर्माण सलमान खान, सोहेल खान फिल्म्स, रील लाइफ प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन