Published : Dec 08, 2022 01:21 pm IST, Updated : Dec 08, 2022 01:21 pm IST
Piya Ke Jhulfiya: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह एक बार फिर अपने हुस्न से फैंस को दीवाना बना रही हैं। उनका नया गाना 'पिया के झुलुफिया' इंटरनेट पर छाया हुआ है।
Image Source : INDIA TVअक्षरा सिंह
Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह जब भी स्क्रीन पर आती हैं, फैंस उन्हें निहारते रह जाते हैं। फिल्मों के अलावा अक्षरा सिंह के सिंगल म्यूजिक वीडियोज भी लोगों को पसंद आते हैं। ऐसे में एक बार फिर अक्षरा सिंह का नया गाना 'पिया के झुलुफिया' रिलीज होते ही लाखों व्यूज पा रहा है। यह गाना जमकर वायरल हो गया है।
हरी साड़ी में अक्षरा की अदाएं
इस म्यूजिक वीडियो में हमें एक बहुत ही प्यारा कॉलेज रोमांस देखने को मिला, जो बहुत ही यूथफुल, जीवंत अनुभव रहा। अक्षरा सिंह 'पिया के झुलुफिया' के साथ एक बार फिर से लोगों के दिलों पर राज करती हुई नज़र आईं। इस म्यूजिक वीडियो में उन्होंने जिस तरह से खुद को प्रेजेंट किया है वह देखने लायक है।
अपनी दमदार आवाज के साथ एक बार फिर अक्षरा सिंह ने अपने फैंस को आश्चर्यचकित कर दिया है। हमे उनके आगामी प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार है।
टी सीरीज द्वारा प्रस्तुत अक्षरा सिंह का नया गाना पिया के झुलुफिया का म्यूज़िक प्रियांशु सिन्हा ने दिया है।इस गाने को विक्की रौशन ने लिखा है। अक्षरा सिंह और करन खन्ना अभिनीत इस गाने के म्यूजिक वीडियो को डेनी फर्नांडीज और बब्बू खन्ना ने डायरेक्ट किया है। यह गाना टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।