1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. Rani Chatterjee का Video में दिखा रौबदाज अंदाज, शॉर्ट ड्रेस में 'गुच्ची अरमानी...' गाने पर किया डांस

Rani Chatterjee का Video में दिखा रौबदाज अंदाज, शॉर्ट ड्रेस में 'गुच्ची अरमानी...' गाने पर किया डांस

 Published : Dec 04, 2022 09:38 pm IST,  Updated : Dec 04, 2022 09:38 pm IST

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार Rani Chatterjee ने अभी तक शादी नहीं रचाई है। रानी चटर्जी ओटीटी पर भी डेब्यू कर चुकी हैं।

rani- India TV Hindi
Rani Chatterjee का Video में दिखा रौबदाज अंदाज Image Source : INSTAGRAM/RANICHATTERJEEOFFICIAL

भोजपुरी सिनेमा की क्वीन Rani Chatterjee इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस को भी एंटरटेन कर रही हैं। हाल ही में रानी चटर्जी ने एक वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर कर अपना आज का मूड बताया है। वीडियो में Rani Chatterjee रेड कलर की शॉर्ट ड्रेस में अपनी रेड कलर की मर्सिडीज कार के सामने खड़ीं जबरदस्त अंदाज में लटके-झटके दिखाते हुए डांस कर रही हैं। रानी वीडियो में 'गुच्ची अरमानी...' गाने पर ऐसा डांस कर रही हैं कि फैंस भी वीडियो में रानी का रॉबदार डांस देखकर खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब रानी ने अपने वीडियो से फैंस को हैरान किया है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या शूटिंग के लिए पहुंचीं Aamrapali Dubey को लगा बड़ा झटका! अब CM योगी को दिया धन्यवाद

रानी का इंस्टाग्राम अकाउंट उनके डांस वीडियो और तस्वीरों से भरा पड़ा है। Rani Chatterjee को इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। रानी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह जल्द ही भोजपुरी फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस अनटाइटल्ड फिल्म में Rani Chatterjee के साथ प्रेम सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म से दोनों के लुक की तस्वीर सामने आई थी जिसमें प्रेम सिंह, रानी को गले लगाए नजर आ रहे थे। इस फिल्म में Rani Chatterjee एक शादीशुदा महिला का किरदार निभा रही हैं। जानकारी के मुताबिक, रानी चटर्जी आने वाले समय में प्रेम सिंह के साथ 3 फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

Shweta Tiwari की बेटी पलक तिवारी ने देसी लुक में शेयर किया BTS Video, फैंस बोले- मां की कॉपी

Rani Chatterjee आखिरी बार फिल्म 'छोटकी ठकुराइन' में नजर आई थीं। साल 2014 में फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसेवाला' से Rani Chatterjee  ने भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था। रानी अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही थीं। इसके बाद Rani Chatterjee ने 'दामाद जी', 'रानी चली ससुराल', 'शेरनी', 'रानी बनल ज्वाला', 'मैं रानी हिम्मतवाली' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

Shah Rukh Khan संग रोमांटिक सीन करना चाहती हैं Mahira Khan, पाकिस्तानी एक्ट्रेस की Photo देख भड़के यूजर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन