1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. शिल्पी राज और प्रिंस सिद्दीकी का गाना 'व्हाट्सएप पे चैटिंग' हुआ रिलीज, VIDEO ने उड़ाया इंटरनेट पे गर्दा

शिल्पी राज और प्रिंस सिद्दीकी का गाना 'व्हाट्सएप पे चैटिंग' हुआ रिलीज, VIDEO ने उड़ाया इंटरनेट पे गर्दा

 Published : Dec 07, 2022 02:11 pm IST,  Updated : Dec 07, 2022 02:11 pm IST

Whatsapp Pe Chatting: प्रिंस सिद्दीकी के साथ शिल्पी राज ने जिनके सैकड़ों गाने हिट हो चुके हैं और एक बार फिर यह जोड़ी लोगों दीवाना बना रही है।

Bhojpuri song- India TV Hindi
Bhojpuri song Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: सोशल मीडिया का जमाना है और अब लोग चैटिंग एप के जरिये अपनी लव स्टोरी को भी आगे बढ़ा रहे हैं। ऐसे में एक खास गाना रिलीज़ किया गया है। जो काफी पसंद किया जा रहा है। इस भोजपुरी गीत के बोल हैं, 'व्हाट्सएप पे चैटिंग' इस गाने के रिलीज़ के साथ ही गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। 

खास बात यह है की इस गाने में अपनी आवाज़ दी है प्रिंस सिद्दीकी ने, जिनके शिल्पी राज के साथ कई गाने हिट हो चुके हैं और लोगों में शिल्पी का बेहद ही ज्यादा क्रेज है। आये दिन शिल्पी राज का गाना ट्रेंडिंग में रहते हैं। वहीं इस गाने को रिलीज के साथ ही काफी प्यार मिल रहा है। 

यह गाना बेहद ही खास और मस्तीभरा गाना है, जिसमें एक प्यारी लव स्टोरी भी दिखाई दे रही है। यंगस्टर के लिए बनाये गए इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और गाने के लोकेशन को भी खास तौर पर पसंद किया जा रहा है। एम स्क्वायर एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल चैनल से रिलीज़ हुए इस गाने में शिल्पी राज और प्रिंस सिद्दीकी ने अपनी आवाज़ दी है वही गाने में के वीडियो में  प्रिंस नजर आ रहे हैं और उनके साथ सोनाली मिश्रा का दमदार केमिस्ट्री देखने मिल रही है। 

फ्लोरा सैनी के एक्स बॉयफ्रेंड ने की थी बेरहमी से पिटाई, एक्ट्रेस आपबीती सुनाकर बोलीं- लगभग मार ही डाला था

'व्हाट्सएप पर चैटिंग' इस गाने के निर्माता मनोज कुमार, वसंत पेदिनी , ऐ जे खान है और डायरेक्टर रंगलाल आर निषाद है। गाना 'व्हाट्सएप पर चैटिंग' के बोल और म्यूजिक को काफी पसंद किया जा रहा है। गाने के लेखक अशोक सिन्हा है और गाने में जे पी बाबा ने संगीत दिया है। 

Akshay Kumar का शिवाजी महाराज वाला लुक देख लोगों को आया गुस्सा, फिल्म के सेट में भी दिखी बड़ी गड़बड़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन