1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Akshay Kumar का शिवाजी महाराज वाला लुक देख लोगों को आया गुस्सा, फिल्म के सेट में भी दिखी बड़ी गड़बड़

Akshay Kumar का शिवाजी महाराज वाला लुक देख लोगों को आया गुस्सा, फिल्म के सेट में भी दिखी बड़ी गड़बड़

 Published : Dec 07, 2022 11:13 am IST,  Updated : Dec 07, 2022 11:13 am IST

Akshay Kumar Troll For Chhatrapati Shivaji Look: अक्षय कुमार अपनी मराठी फिल्म के फर्स्ट लुक को लेकर लोगों के निशाने पर हैं। लोगों ने फिल्म के सेट में एक बड़ी चूक खोज निकाली है।

Akshay Kumar- India TV Hindi
Akshay Kumar Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: बॉलीवुड के 'खिलाड़ी नंबर 1' अक्षय कुमार जल्द ही मराठी सिनेमा इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी पहली फिल्म के ऐलान के बाद से ही लोगों को फिल्म का इंतजार था। वह आगामी मराठी फिल्म 'वेदात मराठे वीर दौड़ सात' में नजर आएंगे। लेकिन उनके फैंस का उत्साह उस समय गुस्से में बदल गया जब एक्टर का फिल्म से फर्स्ट लुक जारी किया गया। अक्षय का लुक और फिल्म का सेट लोगों की नाराजगी की वजह है। अब डायरेक्टर और अक्षय कुमार काफी ट्रोल हो रहे हैं। 

बल्ब वाले झूमर पर भड़के लोग 

दरअसल, जिस सीन में अक्षय कुमार छत्रपति शिवाजी महाराज के रूप में नजर आए हैं, उस फ्रेम में एक झूमर भी दिख रहा है, जिसमें बल्ब लगे हैं। ट्रोलिंग के पीछे का कारण यही है। क्योंकि बल्ब का आविष्कार छत्रपति शिवाजी महाराज के कार्यकाल के काफी बाद हुआ था।

लोगों ने याद दिलाया इतिहास 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'उस सीन को शूट करते हुए सिनेमैटोग्राफर सोच भी क्या रहा था।' एक अन्य ने लिखा, फोकस खींचने वाले ने उसे 'लाइट' ईयर्स से मिस कर दिया। वे एक पीरियड फिल्म बना रहे हैं और उन्होंने टाइमलाइन के साथ खिलवाड़ किया है। कुछ शोध अच्छा होगा। अच्छी बात यह है कि निमार्ता सोशल मीडिया से सीख ले सकते हैं और प्रोडक्शन में हुई गलती को सुधार सकते हैं।

फ्लोरा सैनी के एक्स बॉयफ्रेंड ने की थी बेरहमी से पिटाई, एक्ट्रेस आपबीती सुनाकर बोलीं- लगभग मार ही डाला था

अक्षय का अंदाज भी ट्रोल 

इसके अलावा लोगों को छत्रपति के रूप में अक्षय कुमार पसंद नहीं आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि अक्षय झुककर पोज दे रहे हैं। जबकि छत्रपति तो तनकर चलने वाले योद्धा थे। वहीं कुछ लोगों ने अक्षय कुमार से कुछ दिन की छुट्टी मनाने की बात कही है। तो कुछ ने उन्हें ये फिल्म छोड़ने की सलाह दी है। 

हिना खान को 13 साल पुराने बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल ने दिया धोखा? पोस्ट देख फैंस को हुई एक्ट्रेस की चिंता

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन