Isha Ambani-Anand Piramal Wedding: देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) की आज शादी है। ईशा की शादी बिजनेसमैन आनंद पीरामल से होने वाली है। इस शादी में मेहमानों के पहुंचे का सिलसिला शुरू हो चुका है। अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, श्वेता नंदा, आमिर खान, किरण राव और विधु विनोद चोपड़ा समेत तमाम सितारे शादी के जश्न में शरीक होने पहुंच चुके हैं। ईशा और आनंद की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है।
ईशा और आनंद दोेनों ने गोल्डन कलर के कपड़े पहने हैं।
ईशा के माता-पिता मुकेश अंबानी और नीता अंबानी इस अंदाज में नजर आएं।
ईशा और आनंद पीरामल आज मुंबई में अंबानी के घर से ही शादी हो रही है। देखिए मेहमानों के तस्वीरें...
अपने जन्मदिन के दिन अपनी पत्नी लता के साथ रजनीकांत भी ईशा अंबानी की शादी में पहुंचे हुए हैं।