लुधियाना: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दंगल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह हरियाणा के पहलवान महावीर सिंग फोगट का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। आमिर फिलहाल इस फिल्म की शूटिग पंजाब में कर रहे हैं। इस दौरान आमिर ने मीडियाकर्मियों को बताया, "मैं अभी यहां 'दंगल' की शूटिग कर रहा हूं। हम दो चरणों में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। मैं इस फिल्म में महावीर के जवानी और बुढ़ापा इन दोनों रूपों में नजर आऊंगा। अभी महावीर सिंह के जवानी के पलों को शूट किया जा रहा है।"
इसे भी पढ़े:- आमिर ने सलमान के बारे में कही ये बात
'दंगल' में आमिर का नया लुक आया सामने
आमिर खान भी ‘उड़ता पंजाब’ के समर्थन में आए सामने, सेंसर बोर्ड के लिए कही ये बात
आमिर की पत्नी किरण राव पहुंची पुलिस स्टेशन, दर्ज करवाई FIR
आमिर कहते हैं, "मैंने फिल्म के निर्देशक नीतेश तिवारी से कहा कि हम रिवर्स में शूटिंग करेंगे। पहले मेरे मोटे किरदार में शूटिंग करना बेहतर होगा, क्योंकि इससे मुझे मोटापा कम करने में मदद मिलेगी और मैं बाद में पतले किरदार में शूटिग कर पाऊंगा।"
आमिर फिल्म में मोटे किरदार की शूटिंग पहले करने के सवाल पर कहते हैं कि, “जब हमने ‘दंगल’ की शूटिंग शुरू की तब मैं 'पीके' की शूटिंग पूरी कर चुका था और पूरी तरह फिट भी था। ऐसे समय में मेरे लिए वजन बढ़ाना मुश्किल नहीं था। इसलिए मैंने वजन बढ़ाकर 'दंगल' की शूटिंग शुरू की, क्योंकि फिल्म के लिए वजन बढ़ाने के बाद आप उसे घटा सकते हो। आप दबाव में होते हो। 80 प्रतिशत फिल्मों में मेरा वजन 98 किलो है।"
उन्होंने इतनी जल्दी वजन कैसे घटाया, इस पर वह कहते हैं, "यह कोई रॉकेट साइंस नहीं है। आपको डाइट करने की जरूरत भी नहीं है। आप दिन में जितनी कैलोरी खाते हैं, उतनी घटाएं भी।"
आमिर पंजाब के तूसा गांव के पास लील अखाड़े में 'दंगल' की 15 दिन की शूटिंग कर रहे हैं।
Latest Bollywood News