1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दंगल' में आमिर का नया लुक आया सामने

'दंगल' में आमिर का नया लुक आया सामने

 Published : Jun 14, 2016 12:04 am IST,  Updated : Jun 14, 2016 12:05 am IST

आमिर खान के बारे में कहा जाता है कि वह अपने प्रशंसकों के लिए साल में सिर्फ एक ही अपनी फिल्म लेकर आते हैं।

aamir- India TV Hindi
aamir

मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान के बारे में कहा जाता है कि वह अपने प्रशंसकों के लिए साल में सिर्फ एक ही अपनी फिल्म लेकर आते हैं। वह अपनी इस फिल्म में कोई कसर कोई छोड़ते और हर तरह से फिल्म की कहानी के लिए खुद को ढालने की कोशिश करते हैं। इस बार भी वह ऐसा ही कुछ कर रहे हैं। आमिर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘दंगल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

इसे भी पढ़े:- आमिर खान भी ‘उड़ता पंजाब’ के समर्थन में आए सामने, सेंसर बोर्ड के लिए कही ये बात

आमिर की पत्नी किरण राव पहुंची पुलिस स्टेशन, दर्ज करवाई FIR

इस फिल्म में वह पहलवान महावीर सिंह फोगट का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिलहाल वह पहलवान के युवा संस्करण के लिए पूरी मेहनत करने में जुटे हैं।

यह फिल्म हरियाणवी पहलवान फोगट के ईद गिर्द घूमती है जो अपनी बेटियों बबिता कुमार और गीता को पहलवानी की बारीकियां सिखाते हैं।  आमिर अगले दो दिन में उन दृश्यों की शूटिंग शुरू करेंगे जिसमें उनको युवा नजर आना है।

गठीले बदन और मूंछों के साथ नजर आ रही एक तस्वीर को ट्विटर पर शेयर करते हुए आमिर ने लिखा, “युवा महावीर की शूटिंग शुरू करने के लिए दो दिन बाकी है।“

तस्वीर में उनके लुक की केवल प्रशंसकों ने ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के उनके सहयोगियों ने भी तारीफ की है।

रितेश देशमुख ने ट्वीट कर कहा है, “हर बार की तरह आपने गजब किया है।“ अदाकारा लारा दत्ता ने पोस्ट किया, “जिम में इस बदलाव का गवाह बनी। कमाल की लगन और गजब का फोकस है।“

51 साल के आमिर ने इससे पहले फिल्म ‘3 इडियट’ में इंजीनियरिंग छात्र की भूमिका निभाने के लिए अपनी कद काठी पर काफी मेहनत की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन