1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान भी ‘उड़ता पंजाब’ के समर्थन में आए सामने, सेंसर बोर्ड के लिए कही ये बात

आमिर खान भी ‘उड़ता पंजाब’ के समर्थन में आए सामने, सेंसर बोर्ड के लिए कही ये बात

 Published : Jun 09, 2016 06:35 pm IST,  Updated : Jun 09, 2016 06:36 pm IST

आमिर खान भी अब 'उड़ता पंजाब' के समर्थन में सामने आए हैं। उन्हें हमेशा ही सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखते हुए देखा गया है।

aamir- India TV Hindi
aamir

मुंबई: अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी फिल्म उड़ता पंजाब पिछले कुछ दिनों से काफी सुर्खियों में छाई हुई है। सेंसर बोर्ड द्वारा किए गए फिल्म को लेकर फैसले के कारण लगभग पूरा बॉलीवुड उनके खिलाफ खड़ा हो गया है। इस मामले में कई फिल्मी हस्तियों ने खुलकर मीडिया के सामने बात की है। अब सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाले 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने इस मुद्दे पर सामने आकर बोल रहे हैं। बुधवार को उन्होंने कहा कि 'उड़ता पंजाब' फिल्म नशे की लत के बारे में एक 'अच्छा सामाजिक संदेश' देने का प्रयास कर रही है।

इसे भी पढ़े:- 'उड़ता पंजाब' से है पहलाज निलहानी का भी कनेक्शन, जानिए कैसे?

'उड़ता पंजाब' पर कैंची चलाने वाले पहलाज निहलानी भी बनाते थे ऐसी फिल्में

बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचा फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ का विवाद, सुनवाई आज

उनका कहना है कि फिल्म में कट लगाने की मांग करने से सेंसर बोर्ड की छवि धूमिल होगी। आमिर ने 'उड़ता पंजाब' के बचाव में बुधवार को एक कार्यक्रम में मीडिया से कहा, "यह एक सामाजिक फिल्म है, जो पंजाब के युवाओं में व्याप्त नशे के बारे में है। इसमें एक बढ़िया सामाजिक संदेश है। मुझे नहीं लगता कि फिल्म में कुछ ऐसा है, जिसमें कुछ काट-छांट करनी चाहिए या दर्शकों को नहीं देखने देना चाहिए।"

इसे भी पढ़े:- अनुराग कश्यप ने कहा, बॉलीवुड पर मंडरा रहा है खतरा

Udta Punjab Controversy: पहलाज निहलानी को आप से चेतावनी, कहा अनुराग कश्यप से मांगे मांफी

आमिर ने फिल्म में 89 कट लगाने के सेंसर बोर्ड के अजीबोगरीब सुझाव के बारे में कहा कि इससे सीबीएफसी की छवि खराब होगी। उन्होंने कहा, "यह बहुत जरूरी है कि फिल्म निर्माताओं की अपनी एक आवाज हो, जिसे दबाया न जाए। किसी भी समाज में कलाकार की आवाज पर बंदिश नहीं होनी चाहिए। वह जो बोलना चाहता है, उसे बोलने देना चाहिए।"

उन्होंने 'उड़ता पंजाब' की टीम को उसकी आगे की लड़ाई के लिए शुभकामनाएं दीं। अभिषेक चौबे निर्देशित इस फिल्म में शाहिद कपूर, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट और पंजाबी फिल्मों के सिंगर-अभिनेता दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन