1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'उड़ता पंजाब' से है पहलाज निलहानी का भी कनेक्शन, जानिए कैसे?

'उड़ता पंजाब' से है पहलाज निलहानी का भी कनेक्शन, जानिए कैसे?

 Published : Jun 09, 2016 04:02 pm IST,  Updated : Jun 09, 2016 04:15 pm IST

'उड़ता पंजाब' के सीन्स और इसके नाम को लेकर इतना फसाद खड़ा करने वाले सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निलहानी खुद भी इस फिल्म के साथ जुड़े हुए हैं।

pahlaj- India TV Hindi
pahlaj

नई दिल्ली: अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'उड़ता पंजाब' पिछले काफी दिनों से विवादों में छाई हुई है। सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म के नाम से पंजाब शब्द हटाने का आदेश दिया है। उनके इस फैसले के बाद लगभग पूरा बॉलीवुड सेंसर बोर्ड के खिलाफ खड़ा हो गया है। वहीं दूसरी तरफ इस पूरे विवाद को एक पब्लिसिटी स्टंट भी कहा जा रहा है। साथ ही इसे राजनीति भी माना जा रहा है। लेकिन इस मामले में अब एक चौंकाने वाली बात भी सामने आई है। फिल्म के सीन्स और इसके नाम को लेकर इतना फसाद खड़ा करने वाले सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निलहानी खुद भी इस फिल्म के साथ जुड़े हुए हैं।

इसे भी पढ़े:- बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचा फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ का विवाद, सुनवाई आज

Udta Punjab Controversy: पहलाज निहलानी को आप से चेतावनी, कहा अनुराग कश्यप से मांगे मांफी

'उड़ता पंजाब' पर कैंची चलाने वाले पहलाज निहलानी भी बनाते थे ऐसी फिल्में

दरअसल एक वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक पहलाज के बेटे चिराग निलहानी बालाजी मोशन पिक्चर्स में क्रिएटिव प्रोडयूसर के तौर पर काम करते हैं। साथ ही वह फिल्म के ट्रेलर और प्रमोशनल मैटेरियल का भी हिस्सा हैं। दूसरी तरफ पहलाज की बहू राधिका निलहानी भी 'उड़ता पंजाब' की मार्केटिंग टीम का हिस्सा हैं। हालांकि इस पूरे विवाद पर अब तक इन दोनों ने ही चुप्पी साधी हुई है।

पहलाज के बेटे चिराग ने पिछले साल फरवरी में ही एकत कपूर का प्रोडक्शन हाउस ज्वाइन किया है। उनकी पत्नी राधिका भी बॉलीवुड में कई हस्तियों के साथ काम कर चुकी हैं। चिराग और राधिका ने काफी प्रोफेशनल तरीके से इस मामले से दूरी बना रखी है।

इसे भी पढ़े:- शाहिद कपूर की ‘उड़ता पंजाब’ आखिर क्‍यों हैं विवादों में, जानिए एक क्लिक में

‘उड़ता पंजाब’ पर बोले राहुल, अनुराग कश्यप ने दी चेतावनी

फिल्म में शाहिद कपूर, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट और पंजाबी फिल्मों के सिंगर-अभिनेता दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म पंजाब में मादक पदार्थो की समस्या पर आधारित है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन