1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘उड़ता पंजाब’ पर बोले राहुल, अनुराग कश्यप ने दी चेतावनी

‘उड़ता पंजाब’ पर बोले राहुल, अनुराग कश्यप ने दी चेतावनी

 Published : Jun 07, 2016 09:47 pm IST,  Updated : Jun 07, 2016 09:49 pm IST

'उड़ता पंजाब' को लेकर चल रहा विवाद पर विराम लगने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब यह विवाद सिर्फ सिर्फ बॉलीवुड और सेंसरबोर्ड तक सीमित न रहते हुए राजनीतिक मुद्दा भी बन चुका है।

anurag- India TV Hindi
anurag

नई दिल्ली: अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी फिल्म 'उड़ता पंजाब' को लेकर चल रहा विवाद पर विराम लगने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब यह विवाद सिर्फ सिर्फ बॉलीवुड और सेंसरबोर्ड तक सीमित न रहते हुए राजनीतिक मुद्दा भी बन चुका है। इस मामले में अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी सेंसर बोर्ड के खिलाफ सामने आ गए हैं। राहुल ने हाल ही में ट्वीट कर कहा, "पंजाब ड्रग की समस्या से जूझ रहा है। 'उड़ता पंजाब' को सेंसर करने से यह समस्या हल नहीं हो सकती। सरकार को इसे समझना होगा और इसका हल निकालना होगा।"

इसे भी पढ़े:- शाहिद कपूर की ‘उड़ता पंजाब’ आखिर क्‍यों हैं विवादों में, जानिए एक क्लिक में

भड़के अनुराग कश्यप, कहा 'उड़ता पंजाब पर सेंसरशिप उ.कोरिया के तानाशाहीपूर्ण शासन जैसा'

तो क्या 'उड़ता पंजाब' से हट जाएगा 'पंजाब'?

वहीं दूसरी तरफ ‘उड़ता पंजाब’ के निर्माता अनुराग कश्यप ने राजनीतिक दलों से अनुरोध किया है कि वे सेंसरशिप की उनकी लड़ाई से दूर रहें। उन्होंने कहा, “मैं कांग्रेस, आप और अन्य राजनीतिक दलों से अनुरोध करता हूं कि वे मेरी लड़ाई से दूर रहें। यह मेरे अधिकारों और सेंसरशिप की लड़ाई है। अपनी ओर से सिर्फ मैं बोलता हूं।“

सेंसरशिप की तलवार का अक्सर सामना करने वाले, ‘गैंग्स ऑफ वसेपुर’ के निर्माता अनुराग ने कहा कि उनकी लड़ाई सेंसरशिप के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि,  उनकी लड़ाई उस तानाशाह व्यक्ति के साथ है जो यह सोच कर सेंसर बोर्ड में काम कर रहा है कि यह उसका उत्तर कोरिया है।

कश्यप ने कहा, “बाकी सब आप अपनी लड़ाई लड़ें। मैं अपनी लड़ाई लड़ूंगा। इसलिए कृपया मेरी लड़ाई को किसी राजनीतिक जुड़ाव के साथ कोई रंग न दें क्योंकि यहां कोई नहीं है।“

इस मामले में केंद्रिय सूचना प्रसारण मंत्रालय का कहना है कि फिल्म की रिलीज रोकने में उनका कोई हाथ नहीं है। इस पर मंत्रायल के दूसरे विभाग काम करते हैं। 'उड़ता पंजाब' में शाहिद कपूर, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट और पंजाबी फिल्मों के अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 17 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन